देर रात तक पत्नी देख रही थी फिल्म, गुस्साए पति ने कर दी हत्या

नई दिल्ली। देर रात तक फिल्म देखने की वजह से पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। यह झगड़ा इस कदर बढ़ा कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी। यह मामला मुंबई के अंधेरी का है जहां बुधवार को देर रात चेतन चौघुले का उनकी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पत्नी से अक्सर लड़ाई होती थी। चेतन ने अपने बयान में कहा है कि उसने अपनी पत्नी से कहा था कि वह फिल्म देखना बंद करे क्योंकि इसकी वजह से वह सो नहीं पा रहा है और आवाज से उसे दिक्कत हो रही है। लेकिन जब पत्नी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो नाराज पति ने पत्नी की हत्या कर दी।

murder

आरोपी पति ने बताया कि वह कुछ देर के लिए सो गया था, लेकिन जब वह 4 बजे सोकर उठा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी यू ट्यूब पर फिल्म देख रही थी। उसे देखकर वह नाराज हो गया और उसने गुस्से में रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया। चेतन को बाद में इस बात का एहसास हुआ कि उसने गलती की है, जिसके बाद उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। चेतन ने पुलिस को बताया कि उसने गुस्से में अपना दिमागी संतुलन खो दिया और पत्नी की हत्या कर दी।

पत्नी की मौत के बाद आरोपी पति को इस बात का एहसास हुआ कि उससे गलती हो गई है। जिसके बाद पति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। बता दें कि दंपति का एक दो साल का बच्चा भी था। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त बच्चा घर पर ही था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, साथ ही मामले की जांच कर रही है। वहीं पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+