पत्नी ने की आत्महत्या तो पति ने बेटे को लगा दी फांसी, बेटी ने बनाया सबका वीडियो

नई दिल्ली। बेंगलुरु में एक शख्स ने अपने 12 साल के बेटे को फांसी लगाकर मार डाला। जबकि मौके पर चीखती चिल्लाती उसकी 17 साल की बेटी ने इस हत्या का पूरा वीडियो शूट कर लिया। वहीं शख्स की पत्नी का शव भी वहीं से बरामद किया गया है। आरोपी सुरेश बाबू एक निजी कंपनी के लिए काम करता था। उसे बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले में गिरफ्तार हुए 5 लोग

मामले में गिरफ्तार हुए 5 लोग

मामले में हत्या को बढ़ावा देने वालों को मिलाकर कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 48 साल के सुरेश बाबू ने अपने बेटे की हत्या की है जबकि अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसी पत्नी गीता बाई ने आत्महत्या की है। अभी इस मामले में और भी लोगों को हिरासत में लिया जा सकता है। हत्या के दौरान बेटी की चीख से आस पास के लोगों को हत्या की खबर लगी।

 बेटी और खुद की जान भी लेने वाला था शख्स

बेटी और खुद की जान भी लेने वाला था शख्स

HAL पुलिस थाना क्षेत्र के विभूतिपुरा के एक घर की पहली मंजिल पर सुरेश बाबू का परिवार रहता था। जब सुरेश ने बेटे को फांसी पर लटकाया तो उसकी बेटी बुरी तरह चीखी जिससे कि नीचे रहने वाले लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। अगर लोग वहां न पहुंचते तो सुरेश खुद को मारकर बेटी की हत्या भी करने वाला था। ऐसे में लोगों के पहुंचने से सुरेश और उसकी बेटी की मौत टल गई।

उधारी पर जिंदगी काट रहा था परिवार

उधारी पर जिंदगी काट रहा था परिवार

डीसीपी अब्दुल अहाद ने बताया कि पैसों के समस्या से जूझ रहे परिवार ने खुद को मिटाने का फैसला लिया था। दरअसल वे पड़ोसियों से उधार मांगकर घर खर्च चला रहे थे और पैसे वापस न लौटा पाने की स्थिति में आत्महत्या का फैसला ले चुके थे। जहां गीता बाई ने आत्महत्या कर ली वहीं सुरेश बाबू ने बेटे को अपने हाथो से मार दिया।

यह भी पढ़ें- दहेज में नहीं दी सोने की चेन और भैंस, ससुरालवालों ने बहू को दी मौत की सजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+