दहेज में नहीं दी सोने की चेन और भैंस, ससुरालवालों ने बहू को दी मौत की सजा

Mau news, मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक दुखद मामला सामने आया है। यहां दहेज के लोभियों ने एक बहू को जिंदा जला कर मौत के हवाले कर दिया। मायकेवालों ने आरोप लगाया कि सोने की चेन और भैंस को दहेज में नहीं देने पर उनकी बेटी को जलाकर मार दिया गया। जिले के सरायलख्न्सी थाना क्षेत्र के बगली पिजड़ा गांव की रहने वाले प्रियंका को उसके सास-ससुर और पति मिलकर उससे आए दिन अपने मायके से दहेज लाने की डिमांड करते थे। जिसको वह अनसुना कर दिया करती थी। लेकिन उसको क्या पता था जिसके साथ उसने सात फेरे लिए वही दहेज के लिए उसकी हत्या कर देगा। हालांकि प्रियंका की मौत की खबर जैसे उसके मायके गाजीपुर जनपद के भदेसर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में पहुंची तो परिवार वाले बेटी की मौत की खबर सुनते ही सदमे में आ गए।

daughter in law killed by in laws, family alleges

जिले के सरायलख्नसी थाना क्षेत्र के बगली पिजड़ा हरदसपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक साल पहले शादी कर आई प्रियंका को उसके ससुराल वालों ने दहेज के लोभ में जिंदा जलाकर मार दिया। मृतिका प्रियंका के चाचा छोटेलाल ने कहा कि रात में 10 बजे बेटी के ससुराल से फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है, उसका इलाज कराना है। इसके बाद हमने कहा कि बेटी से बात कराओ तो बेटी ने कहा कि उसकी तबीयत खराब नहीं है। परिवार में कुछ झगड़ा हुआ है। हमने कहा कि हमलोग सुबह आएंगे लेकिन फिर उसके बाद पता चला उसको बिजली मार दी है, उसको अस्पताल लेकर जा रहे हैं। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले जलने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। उसके ससुराल वाले हमेशा बेटी से दहेज में सोने की चैन और भैंस की डिमांड करते थे। नहीं देने पर उन लोगों ने उसे मार दिया। हमने पुलिस में एफआइआर दर्ज करा दी है।

daughter in law killed by in laws, family alleges

दहेज को लेकर हत्या के आरोप के मामले में पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र बहादुर ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिली है कि सरायलख्सी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला को दहेज के चलते मार दिया गया। इसकी जांच सीओ को सौंप दी गई और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+