बर्थडे पार्टी में डांस नहीं करने पर दोस्त को डंडों से पीटकर मार डाला

21 वर्षीय अंकुश जाधव ने केतन शिरवाडकर के साथ मिलकर बर्थडे पार्टी प्लान की थी। पार्टी में शराब भी थी और सभी ने जमकर शराब पी थी।

मुंबई। दोस्त की बर्थडे पार्टी में डांस न करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक को उसके ही दोस्त ने डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। घटना मुंबई के अंधेरी ईस्ट की है। आरोपी युवक को अंधेरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (मर्डर) के तहत केस दर्ज कर लिया है।
बर्थडे पार्टी में डांस नहीं करने पर दोस्त को डंडों से पीटकर मार डाला

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना सुबह करीब 4 बजे की है। अंधेरी ईस्ट में एक कॉमन दोस्त की बर्थडे पार्टी पर पांच दोस्त एकजुट हुए थे। 21 वर्षीय अंकुश जाधव ने केतन शिरवाडकर (24) के साथ मिलकर बर्थडे पार्टी प्लान की थी। पार्टी में शराब भी थी और सभी ने जमकर शराब पी थी। पार्टी के दौरान सभी डांस कर रहे थे लेकिन अंकुश ने मना कर दिया। READ ALSO: उड़ते विमान में एयर होस्टेस को दिखाया पॉर्न, आरोपी बिजनेसमैन एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

केतन ने अंकुश से डांस करने को कहा तो उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर उनके बीच बहस होने लगी और देखते ही देखते मामला गंभीर हो गया। अचानक केतने ने लड़की के डंडे से अंकुश पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अंकुश को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। READ ALSO: एक फोन कॉल से हुआ बेवफाई का शक, महिला ने पति को जिंदा जलाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+