दिल्ली में चलती मेट्रो के सामने युवक ने कूदकर दी जान, मृतक की शिनाख्त नहीं, देरी से चली रही ट्रेन

एक युवक ने गुरुवार को दिल्ली में चलती मेट्रो के सामने छलांग लगा दी। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर अवस्था में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नई दिल्ली, 01 सितंबर: एक युवक ने गुरुवार को दिल्ली में चलती मेट्रो के सामने छलांग लगा दी। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर अवस्था में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ब्लू लाइन पर स्थित तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर यह हादसा हुआ। युवक ने मेट्रे आते ही उसके सामने पटरी पर छलांग लगा दी। युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद से दिल्ली मेट्रो देर से चल रही है।

दिल्ली मेट्रो

अधिकारी ने बतााया कि यह घटना सुबह 8:34 बजे की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हुई है। ब्लू लाइन दिल्ली में द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा सिटी सेंटर तक को जोड़ती है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने भी यात्रियों को देरी के बारे में सूचना दी है। कहा कि तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर हुए हादसे को लेकर सर्विस में देरी हो रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में आज से पुरानी शराब नीति लागू, प्राइवेट ठेके बंद, जानें Buy One Get One डिस्काउंट के बारे में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+