रामू बंदर WEDS रामदुलारी बंदरिया: पढि़ए अजब शादी की गजब कहानी

बेतिया। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में एक अनोखी शादी हुई, जिसके सैकड़ों लोग गवाह बने। विवाह के लिए शुभ मुहूर्त सोमवार को था, जिसमें बंदर रामू और बंदरिया रामदुलारी की शादी करवाई गई। खास बात यह है कि इस मौके पर रात को प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोग पधारे। इस शादी के लिए करीब 300 निमंत्रण कार्ड बांटे गए थे। बेतिया के तीन लालटेन चौक निवासी उदेश महतो ने वर और वधू पक्ष के अभिभावक की भूमिका निभाई। शादी में रामू ने नीला और रामदुलारी ने गुलाबी जोड़ा पहना था।

Man holds 'wedding' for monkey couple
उदेश बताते हैं कि विवाह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ, जिसके बाद प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया था। उदेश को खुशी है कि उन्होंने यह विवाह कराया, लेकिन अफसोस इस बात का है कि बैंड-बाजे वालों के देरी से पहुंचने की वजह से वह बारात नहीं निकाल सके। उन्होंने बताया कि बैंड वालों के इंतजार में शुभ मुहूर्त निकल जाता।

उन्होंने बताया कि रामू बंदर से उनकी मुलाकात करीब सात वर्ष पहले गोवर्धन पर्वत घूमने के दौरान हुई थी। वह उसे अपने घर ले आए और उसे अपने बच्चे की तरह पाला व पहले उसी की शादी कराने का फैसला किया। इसलिए उन्होंने दो वर्ष पूर्व 2,500 रुपये में रामदुलारी बंदरिया को खरीदा। उदेश बताते हैं कि उनकी शादी के कार्ड भी छपवाए गए थे। शादी में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित 300 लोगों को बुलाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+