सड़क पर मिला 10 लाख रुपयों से भरा बैग, मालिक को लौटाया तो मिला ऐसा इनाम
नई दिल्ली। गुजरात के सूरत में एक ऐसा मामला आया है जिसे जानकर आप भी कहेंगे कि इस दुनिया में ईमानदारी आज भी बची है। दरअसल यहां एक सेल्समैन के सड़क पर पैसों से भरा एक बैग मिला। बैग थोड़े पैसे नहीं बल्कि कुल 10 लाख रुपयों से भरा हुआ था। दिलीप पोद्दार नाम के शख्स की ईमानदारी ऐसा कि उसने उसे मालिक को लौटाना का फैसला किया। इसके बाद बैग के मालिक ने दिलीप की ईमानदारी से प्रभावित होकर उसे दो लाख रुपये की सौगात दी।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से मिला बैग के मालिक
पैसों का मालिक के मिलने तक दिलीप ने बैग को अपने पास रखा। इसके बाद उमरा पुलिस थाने करे पुलिस अधिकारी के ए गाधवी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से बैग के मालिक का पता लगाया जा सका।

ईमानदारी से जीता दिल तो मिला ईनाम
पुलिस के अनुसार पैसा आखिरकार उसके मालिक तक पहुंचा दिया गया है। बैग में कुल 2000 नोट थे। बैग का मालिक हृदय पचचिगर नाम का एक ज्वैलर है। बैग मिलने के बाद उन्होंने दिलीप को उनकी ईमानदारी के लिए 1 लाख रुपये दिए और बाद में एक लाख रुपये और दिए। बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी कई मामलों में लोगों ने ईमानदारी से सबका दिल जीता है।

भिखारी ने दिखाई ऐसी ईमानदारी
न्यूकैसल की एक अन्य घटना में एक भिखारी की ईमानदारी के खूब चर्चे हैं। दरअसल कुछ समय पहले यहां एक भिखारी बीयर बार के पास बैठे लड़कों के एक ग्रुप से पैसे मांगता है तो दिलेरी दिखाते हुए शख्स उसे एटीएम कार्ड और पिन देकर 20 पाउंड निकाल लेने को कहता है। भिखारी इसे लेकर थोड़ी देर बाद 20 पाउंड की रसीद लेकर वापस लौटता है। शख्स की इस ईमानदारी के खूब चर्चे हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- राजनीति से दूर, जानिए क्या करते हैं मनोहर पर्रिकर के दोनों बेटे?












Click it and Unblock the Notifications