गूगल के खिलाफ अमेरिका में केस दर्ज, यूजर्स की लोकेशन ट्रैक करने का आरोप
हाल ही में खुलासा हुआ था कि गूगल स्मार्टफोन पर लोकेशन बंद होने के बावजूद लोगों की लोकेशन हिस्ट्री को ट्रैक करता है। एक व्यक्ति ने सैन फ्रांसिस्को के फेडरेल कोर्ट में गूगल के खिलाफ लोकेशन हिस्ट्री सेटिंग बंद होने के बावजूद लोकेशन ट्रैक करके लोगों की प्राइवेसी के उल्लंघन के लिए केस फाइल किया है।
Recommended Video


नई दिल्ली। हाल ही में खुलासा हुआ था कि गूगल स्मार्टफोन पर लोकेशन बंद होने के बावजूद लोगों की लोकेशन हिस्ट्री को ट्रैक करता है। एक व्यक्ति ने सैन फ्रांसिस्को के फेडरेल कोर्ट में गूगल के खिलाफ लोकेशन हिस्ट्री सेटिंग बंद होने के बावजूद लोकेशन ट्रैक करके लोगों की प्राइवेसी के उल्लंघन के लिए केस फाइल किया है। कैलिफोर्निया के एक व्यक्ति ने गूगल पर प्राइवेसी के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए सभी अमेरिकी आईफोन या एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स का प्रतिनिधित्व करने के लिए क्लास-एक्शन स्टेटस की मांग की है।

गूगल के खिलाफ केस दर्ज
व्यक्ति द्वारा दायर मुकदमे में कहा गया है कि गूगल अपने ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप्स में दिखाता है कि कुछ सेटिंग्स के जरिये यूजर अपनी ट्रैकिंग को बंद कर सकते हैं। मुकदमे में गूगल के इस दावे को झूठा बताया गया है। पिछले हफ्ते विश्वविद्यालय शोधकर्ताओं द्वारा किए गए खुलासे का हवाला देते हुए मुकदमे ने गूगल पर निजता कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

गूगल का नहीं आया कोई जवाब
इस मुकदमे पर गूगल की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। पिछले दिनों न्यूज एजेंसी एसोसिएट प्रेस ने खुलासा किया था कि गूगल लोकेशन हिस्ट्री बंद होने के बावजूद स्मार्टफोन यूजर्स की लोकेशन को ट्रैक करती है। अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी की रिसर्च टीम ने एपी को बताया कि जब यूजर गूगल मैप को ओपन करता है, तो उसकी लोकेशन इन्फोर्मेशन स्वत: ही ले ली जाती है। फिर उसी के आधार पर आपके एंड्रॉयड पर मौसम की जानकारी भी अपडेट हो जाती है।

सपोर्ट पेज में किया बदलाव
इस खुलासे के बाद गूगल ने अपने सपोर्ट पेज में बदलाव कर दिया था। पेज पर नए बदलाव के साथ अब यूजर्स को जानकारी दी गई है कि लोकेशन हिस्ट्री बंद होने से बाकी लोकेशन सर्विस पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। मैप्स या सर्च में भी यूजर का लोकेशन डाटा ट्रैक किया जा सकता है।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications