पहले टक्कर मारी, फिर कार की छत पर बैठाकर 10KM तक मैनेजर को घुमाता रहा शख्स
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे साहिबाबाद इलाके में रोडरेज की घटना सामने आई है। रौोजरेज के दौरान युवक ने न केवल पीड़ित शख्स की कार को टक्कर मारी बल्कि उसे अपनी कार के छत पर बैठाकर 10 किमी तक भगाता रहा। वहीं पीड़ित युवक अपनी जान बचाने के लिए लोगों से मदद मांगता रहा। घटना मेरठ रोड के पास की है, जहां एलएलबी की पढ़ाई तक वकालत की प्रैक्टिस कर रहे युवक ने गुरुग्राम की एक कंपनी में मैनेजर के पोस्ट पर तैनात युवक को अपनी कार के ठत पर बैठाकर उसे भगाता रहा।

आरोपी युवक की पहचान राजनगर एक्सटेंशन में पहने वाले भुवनदेव के तौर पर हुई है तो वहीं पीड़ित युवक दिल्ली के पीतमपुरा निवासी राजेश दीवान के तौर पर की गई है, जो गुरुग्राम की एक एक्सपोर्ट कंपनी में मैनेजर हैं। गुरुवार को वो अपने एक दोस्त के घर से वापस लौट रहे थे कि तभी हिंडन एयरबेस के सामने पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। राजेश ने अपनी कार से युवक का पीछा किया। थोड़ी दूर के बाद ओवरटेक करके उसने युवक की कार को रोक दिया, लेकिनआरोपी युवक ने अपनी कार बैक करके भगाने की कोशिश की। भुवन को रोकने के लिए राजेश उसकी कार के बोनट पर चढ़ गया। कार रोकने के बजाए भुवन ने अपनी कार की रफ्तार और तेज कर दी।
राजेश उसे रोकने की कोशिश करता रहा, लेकिन जब वो नहीं रूका को अपनी जान बचाने के लिए कार की छत पर बैठ गया। भुवन इतने पर भी नहीं माना, वो कार को लेफ्ट-राइट करता रहा, ताकि राजेश ऊपर से गिर जाए। लोगों ने फौरन ही 100 पर फोन तक पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद सिहानी चुंगी के पास जाकर पुलिस ने घेराबंदी कर भुवन को रोक लिया। पुलिस ने फौरन ही भुवनदेव को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। पीड़ित ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications