नशे में युवक छत तोड़ते हुए दूसरे के घर में गिरा, मां-बेटे हुए घायल

चेन्नई। तमिलनाडु के चेन्नई में नशे में धुत युवक की दो मंजिला मकान की छत से गिरकर मौत हो गई। युवक नशे की हालत में बिल्डिंग के किनारे बने एक टीन के घर में जा गिरा। जिससे उस घर की छत टूट गई। इस हादसे में एक बच्चा और एक महिला भी घायल हो गई। घटना बुधवार रात को चेन्नई के रोयापेट्टाह इलाके में मुथिया स्ट्रीट इलाके की है। मृतक का नाम दिनेश कुमार बताया जा रहा है। युवक अपने भाई के घर पर आय़ा था।

Man falls through tiled roof in chennai, dies

जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि, वह अपने भाई के घर पर था। जहां उसने भाई के साथ मिलकर घर की छत पर बैठकर शराब पी। इसके बाद दोनों ने खाना खाया। खाना खाने के बाद दिनेश का भाई सोने चला गया।दिनेश वहीं पर सिगरेट पीने के लिए रुक गया और इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। और वह पड़ोस की छत पर जा गिरा। दिनेश नीचे गिरा तो ठीक बगल में एस्बेस्टस शीट की छत को तोड़ता हुआ घर में जा गिरा।

अधिकारी ने बताया कि, वह सीधा घर के अंदर जा गिरा, जहां मां और बेटे सो रहे थे। दोनों घायल हो गए। वहीं दिनेश की गर्दन में लोहे की छड़ में धंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं जयंती (25) नामक महिला और उसका 1 साल का बच्चा सारथी घायल हो गए।

महिला के हाथ और चेहरे पर चोट लगी है, जबकि बच्चे के सिर पर गंभीर चोटे आई हैं। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसने जोर से आवाज सुनी है। हम यह सोचकर घर बाहर आए कि कहीं एलपीजी सिलेंडर विस्फोट हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+