लड़की के कपड़े पहनकर हॉस्टल में करता है चोरी, सीसीटीवी में दिखा चोर

नई दिल्ली। दिल्ली के जानेमाने कॉलेज श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के गर्ल्स हॉस्टल में अजीबो-गरीब चोर की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां पर एक संदिग्ध चोर है जो लड़की की वेशभूषा में चोरी की वारदात को अंजाम देता है। हालांकि पुलिस को अभी तक इस चोर की जानकारी नहीं हासिल हो पाई है और ना ही पुलिस उसे पकड़ पाई है। दरअसल कुछ छात्राओं ने डेबिट कार्ड से पैसे निकाले जाने और खरीददारी की शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद जब पुलिस ने छात्रावास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो इसमे सामने आया है कि एक संदिग्ध लड़का लड़की की भेषभूषा में आसपास घूम रहा है।

stealing

सीसीटीवी फुटेज में दिखा
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि यह व्यक्ति लड़की के भेष में हॉस्टल में घुसता है, पुलिस को शक है कि यही वह चोर है जो हॉस्टल में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है। खुद छात्राओं ने इस बात को दोहराया है कि उन्हें भी शक है कि हॉस्टल में कोई लड़की की पोशाक में घुसता है। पुलिस का कहना है कि हॉस्टल में चोरी कोई लड़का कर रहा है या लड़की इस बात की पुष्टि तभी हो सकती है जब आरोपी पकड़ा जाए। पुलिस ने बताया कि 12 सितंबर को जब कॉलेज में छात्रसंघ के चुनाव चल रहे थे तो उस वक्त दो कमरों से डेबिट कार्ड, दो हजार रुपए और एक छात्रा के कमरे से एक हजार रुपए की चोरी हुई थी।

कार्ड से निकाले पैसे
पुलिस ने बताया कि डेबिट कार्ड के कवर पर छात्रा ने कार्ड का पिन नंबर लिखा था, जिसकी वजह से इसका दुरुपयोग हुआ। आरोपी ने इसका फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने छात्रा के खाते से तकरीबन 46 हजार रुपए निकाल लिए, जबकि एक अन्य दुकान से आरोपी ने काफी सामान की खरीददारी की है।

पुलिस कर रही है तलाश
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि यह चोरी उस वक्त हुई जब छात्राएं मेस में अपना खाना खाने गई थीं। फुटेज में देखा जा सकता है कि चुनाव वाले दिन भी एक संदिग्ध युवती दोपहर को 1.30 बजे हॉस्टल के कमरे में घुसती है और 2 बजे बाहर निकलती है। हालांकि पुलिस की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि यह कोई लड़का है। फुटेज में दिखता है कि चोर ने टॉप और जींस पहन रखा है जबकि गले में काले रंग का स्कार्फ है जिससे उसने अपना चेहरा छिपा रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+