विमान को हाईजैक करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
कोचीन। जेट एयरवेज के भीतर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, उसपर आरोप है कि उसने हवाई जहाज को हाईजैक करने की धमकी दी थी, जिसके बाद उसे कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हिरासत में लिया है। एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि व्यक्ति ने प्लेन को हाईजैक करने की धमकी दी थी। विमान को हाईजैक करने धमकी के चलते मुंबई जाने वाली विमान 9W 825 को दो घंटे के लिए विलंब से रवाना किया गया, इसके समय में बदलाव करके इसे 2.02 बजे उड़ान भरने की इजाजत दी गई।

इस घटना के बाद जेट एयरवेज की ओर से भी बयान जारी किया गया है। जेट एयरवेज ने बयान जारी करके कहा कि हमने संबंधित विभाग को इस बाबत जानकारी दे दी है, जिससे की इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए, एजेंसी को इस बाबत हम अपनी पूरी तरह की मदद देंगे। धमकी मिलने की वजह से विमान को दो घंटे विलंब से भेजा गया, विमान की सुरक्षा की वजह से इसे देरी से भेजा गया। यह विमान कोचीन से मुंबई जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications