VIDEO: गोविंदा के गाने पर इस अंकल ने किया ऐसा शानदार डांस, एक्टर को भी आ जाएगी शर्म

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, किसे मालूम। कुछ महीनों पहले प्रिया प्रकाश का वीडियो रातों-रात वायरल हो गया था, और अब एक अंकल का वीडियो वायरल हो रहा है। एक अंकल का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो गोविंदा के हिट गाने 'आपके आ जाने से' पर डांस कर रहे हैं।

Viral

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, किसे मालूम। कुछ महीनों पहले प्रिया प्रकाश का वीडियो रातों-रात वायरल हो गया था, और अब एक अंकल का वीडियो वायरल हो रहा है। एक अंकल का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो गोविंदा के हिट गाने 'आपके आ जाने से' पर डांस कर रहे हैं। अंकल का डांस इतना शानदार है कि बेहतरीन से बेहतरीन डांसर्स तक शरमा जाएं।

गोविंदा के गाने पर जबरदस्त डांस

सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो किसी शादी का लग रहा है, जिसमें एक जोड़ा स्टेज पर डांस करने पहुंचा है। इस वीडियो में मौजूद महिला तो कम ही नाच रही हैं, लेकिन साथ में जो शख्स खड़े हैं उन्होंने जबरदस्त डांस किया है। दोनों ने गोविंदा की फिल्म 'खुदगर्ज' के गाने 'आप के आ जाने' से पर डांस किया।

सोशल मीडिया हुआ पागल

और तो और, उन्होंने सिर्फ गोविंदा का पार्ट ही नहीं, बल्कि नीलम का पार्ट भी खुद ही किया। ऐसे में ये कहना कुछ गलत नहीं होगा कि अंकल का डांस दोनों बॉलीवुड एक्टर्स से शानदार था। इसके अलावा उन्होंने 'चढ़ती जवानी' गाने के रीमिक्स पर भी उतना ही लाजवाब डांस किया। इस शख्स ने ऐसा डांस किया है कि सोशल मीडिया पगला गया है।

बताया अब तक का बेस्ट वीडियो

सोशल मीडिया पर लोग इनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दिव्या दत्ता, साधाना मेनन लेकर आम आदमी तक ने शख्स की तारीफ की है। कुछ लोगों ने तो मजाक-मजाक में इसे यूनेस्को द्वारा चयनित बेस्ट वेडिंग परफॉर्मेंस तक बता डाला। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि ये वीडियो अब तक का बेस्ट वीडियो है।

ये भी पढ़ें: हुआ खुलासा! इस अमेरिकी सिंगर को डेट कर रहीं हैं प्रियंका चोपड़ा, फैंस ने बताया 'हॉटेस्ट कपल'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+