विधवा प्रेमिका के फोन पर आया मौसेरे भाई का कॉल, कैरेक्टर पर शक कर प्रेमी ने जिंदा जलाया
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर के पचपेड़ी गांव में विधवा महिला का उसके प्रेमी से झगड़ा हो गया। विवाद का कारण महिला का दूसरे युवक से मोबाइल से बातचीत करना था। झगड़े से बौखलाए प्रेमी ने महिला पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। इससे वह खुद बुरी तरह झुलस गया और मौके से भाग निकला। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम मचहा निवासी लखुनिया बाई पटेल पति स्व. तिहारू पटेल (35) मजदूरी करती थी।

करीब 7 साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। घर में वह अपने 13 वर्षीय बेटे लोमस पटेल के साथ रहती थी। पति की मौत के बाद विधवा महिला पड़ोस के गांव के युवक विजय धृतलहरे पिता मेलाराम धृतलहरे (30) से प्रेम करने लगी। विजय बोरवेल्स में ऑपरेटर का काम करता है। विजय आए दिन महिला के घर आता-जाता था। शुक्रवार को दोनों एक बगीचे में बातचीत कर रहे थे। दोनों बातें करते हुए चाय भी पी रहे थे इसी बीच लड़की के मोबाइल पर दो बार कॉल आया। लड़की ने उसे रिसीव नहीं किया, लेकिन जैसे ही लड़का कुछ खाने के लिए लाने टी-स्टॉल पर गया लड़की अपने मोबाइल पर बात करने लगी।
लड़की अपने प्रेमी को नजरअंदाज कर बातचीत में बिजी थी, ये सब देखकर लड़के को लड़की पर शक हुआ और दोनों के बीच नोकझोंक हो गई। विवाद इतना बढ़ा की गुस्साया लड़का टी- स्टॉल की ओर दौड़ा और वहां रखे मिट्टी के तेल के डिब्बे को ले आया और उसे लड़की पर डालकर आग लगा दी। आग की लपटों से घिरी लड़की ने फौरन लड़के को पकड़ लिया। इस बीच बगीचे में मौजूद लोगों ने दोनों पर मिट्टी फेंककर आग बुझाने की कोशिश की. बावजूद इसके लड़की- लड़की बुरी तरह से झुलस गए। इस पूरी घटना को देखने वाले लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं।












Click it and Unblock the Notifications