अब बिहार में मॉब लिंचिंग, चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

पटना। बिहार के वैशाली में मॉब लिंचिंग की घटना समाने आई है। जहां के पटेरा गांव में चोर को रंगे हाथ पकड़े जाने का बाद गुस्साए ग्रामीणों मे पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी ओर से पुलिस ने इस मामले में अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

man beaten to death by a mob Bihar, Vaishali on suspicion of stealing

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सराय थाना क्षेत्र के पटेगा गांव में सोमवार की रात एक चोर घुस गया। जब तक वह किसी सामान पर हाथ साफ करता उससे पहले ही उसके पकड़ लिया गया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों मे उसकी पिटाई कर दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने के लिए भी आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि वैशाली जिले में मॉब लिंचिंग की यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल भी इस तरह का मामला सामने आया था।

बिहार से सटे झारखंड के खरसावां में 18 जून को मॉब लिंचिंग की एक घटना सामने आई थी जहां पर भीड़ ने तबरेज नाम के युवक की चोरी के आरोप में पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। 24 साल के तबरेज को भीड़ ने पोल से बांध कर बुरी तरह पीटा। पुलिस को सौंपे जाने से पहले करीब 18 घंटे तक लोग लाठी-डंडे से उसे पीटते रहे। इस दौरान तबरेज को ग्रामीणों ने 'जय श्री राम' और 'जय हनुमान' के नारे लगाने को कहा और ऐसा न करने पर उसकी जमकर पिटाई की थी। पुलिस घटनास्थल पर 18 घंटे बाद पहुंची। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 22 जून को उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- झारखंड मॉब लिंचिंग: तबरेज के पिता की भी भीड़ ने ली थी जान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+