महिला पर पति को था शक, बेटे के स्कूल के बाहर पहले स्क्रूड्राइवर से किया हमला, फिर फेंका तेजाब

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पुलिस ने 30 साल के एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। उसपर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी पर पहले स्क्रूड्राइवर से वार किया और बाद में उसपर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने घटना की सूचना देते हुए बताया कि आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पहचान ना बताने की शर्त पर जानकारी दी, 'पीड़ित महिला ब्रेक टाइम के दौरान अपने बेटे को स्कूल में टिफिन देने के लिए गई थी, उस वक्त उसपर हमला हुआ।'

 घटना निजी स्कूल के बाहर की है

घटना निजी स्कूल के बाहर की है

उन्होंने बताया, 'सुबह करीब 11.30 बजे की बात है, आसपास अन्य छात्र और उनके माता-पिता भी मौजूद थे। तभी आरोपी आया और उसने अपनी पत्नी के सिर पर स्क्रूड्राइवर से हमला कर दिया। जब महिला स्क्रूड्राइवर निकालने की कोशिश करने लगी तभी आरोपी ने उसपर तेजाब फेंक दिया।' बताया जा रहा है कि घटना निजी स्कूल के बाहर की है, वहां अन्य छात्र और उनके माता-पिता भी मौजूद थे। बाद में आरोपी जयंता दास को राहगीरों और दुकानदारों ने पकड़ा।

इलेक्ट्रीशियन का काम करता है आरोपी

इलेक्ट्रीशियन का काम करता है आरोपी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को घटनास्थल पर तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। महिला ने पुलिस को बकायदा मामले में शिकायत दी है। पुलिस ने कहा, 'आरोपी शख्स इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। प्राथमिक जांच में उसने बताया है कि इनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी। आरोपी शख्स को अपनी पत्नी पर शक था और कई बार इनके बीच झगड़ा भी हो चुका है।'

महिला की हालत सामान्य

महिला की हालत सामान्य

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला का कहना है कि दास को शक था कि उसका किसी और से अफेयर चल रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला को तेजाब से ज्यादा चोट नहीं आई है लेकिन स्क्रूड्राइवर से उसे गंभीर चोट आई है। क्योंकि उसके सिर के पिछले हिस्से पर इससे तेजी से वार किया गया था। महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+