युवक ने ट्वीट कर लिखा- मेरी पत्नी मेरी हेयर कटिंग करना चाहती है, मंत्रीजी का जवाब हो रहा वायरल
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से भारत में 24 मार्च से लॉकडाउन है, जिसकी वजह से तमाम दुकानें, शोरूम, फैक्ट्री, मॉल आदि सबकुछ बंद है। लॉकडाउन की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि लोग इन तमाम समस्याओं के बाद भी सरकार के फैसले का साथ दे रहे हैं। लेकिन कई ऐसे लोग हैं जो लॉकडाउन के बीच ऐसी समस्याएं साझा कर रहे हैं, जिसका लोग सोशल मीडिया पर मजाक उड़ा रहे हैं। दरअसल एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हेयर कटिंग सैलून को खोल दीजिए, जिसपर तेलंगाना के मंत्री ने प्रतिक्रिया दी है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

यूजर ने ट्वीट कर पूछा सवाल
दरअसल एक ट्विटर यूजर ने तेलंगाना के नगरपालिका प्रशासन मंत्री केटी रामा राव को टैग करते हुए एक ट्वीट किया। जिसमे यूजर ने लिखा कि रामाराव जी आपसे एक गंभीर प्रश्न पूछना है, क्या सैलून को 20 अप्रैल के बाद खोलने का कोई विचार है। मेरी पत्नी मेरी हेयर कटिंग करना चाहती है, ऐसे में अगर ये हुआ मुझे लग रहा है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी मुझे घर पर रहना पड़ेगा। यूजर के इस सवाल के जवाब में मंत्री ने जो जवाब दिया है वह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
केटीआर का जवाब हो रहा वायरल
केटीआर ने यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि जब विराट कोहली अपनी पत्नी को बाल काटने की इजाजत दे सकते हैं, तो आप ऐसा क्यों नहीं कर सकते हैं। इस ट्वीट को 12 हजार से अधिक लोग रीट्वीट कर चुके हैं। जबकि हजारों लोग इसे लाइक कर चुके है। लोग इसपर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग ट्वीट करके अपनी तस्वीरें साझा कर रहे हैं कि जब मेरी पत्नी ने मेरा हेयर कट किया तो देखिए क्या हुआ। लोग अलग-अलग तरह के फनी मैसेज शेयर कर रहे हैं।
विराट कोहली ने साझा किया था वीडियो
बता दें कि लॉकडाउन के दौरान विराट कोहली ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमे उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा उनका हेयर कट कर रही हैं। उस वीडियो को भी लाखों लोगों ने साझा किया था और लाइक किया था। ना सिर्फ विराट कोहली बल्कि तमाम हस्तियो ने इस तरह के वीडियो और तस्वीर साझा किया है, जिसमे उन्होंने बताया है कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने घर में ही बाल कटवाया है।












Click it and Unblock the Notifications