Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चलती बस में युवती के सामने शख्स ने पैंट खोलकर की गंदी हरकत, महिला ने आरोपी को सैंडल से पीटा

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक युवती के साथ चलती बस में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला उस समय सामने आया जब ये युवती क्लस्टर बस से यात्रा कर रही थी। इसी दौरान एक शख्स पीड़ित लड़की के पास आया और उसने चलती बस में ही हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया। हैरानी की बात ये है कि जिस समय आरोपी शख्स ऐसा कर रहा था बस में मौजूद किसी भी व्यक्ति ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। आखिरकार पीड़िता ने खुद आगे बढ़कर आरोपी को न केवल अकेले पकड़ा बल्कि उसकी सैंडल से जमकर पिटाई भी की। इसके बाद पीड़ित लड़की ने पुलिस को फोन किया, जिसके बाद आरोपी शख्स की गिरफ्तारी हो सकी।

चलती बस में ही हस्तमैथुन करने लगा आरोपी

चलती बस में ही हस्तमैथुन करने लगा आरोपी

पूरा मामला महरौली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मंगलवार रात करीब 9 बजे पीड़ित युवती दक्षिणी दिल्ली में कापसहेड़ा से वसंतकुंज की तरफ जा रही बस में सवार हुई। उसी समय बस में सवार एक शख्स ने पीड़िता को देखकर अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। देखते ही देखते इस शख्स के हौंसले बढ़े और उसने पैंट की जिप खोली और युवती के सामने ही हस्तमैथुन करने लगा। आरोपी शख्स ने जिस समय इस हरकत को अंजाम दे रहा था वो बस की महिला सीट पर ही बैठा था।

बस में किसी ने भी नहीं की युवती की मदद

बस में किसी ने भी नहीं की युवती की मदद

जिस समय ये पूरी घटना हुई बस में काफी लोग सवार थे लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया है। आखिरकार पीड़िता ने खुद हिम्मत जुटाई और आरोपी शख्स को पकड़ लिया और सैंडल से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के बाद किसी तरह से उसने आरोपी को पकड़े रखा और फिर पीसीआर को कॉल किया। कुछ देर में ही पुलिस टीम मौके पर आ गई और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

युवती ने की आरोपी की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवती ने की आरोपी की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती एक मीडिया हाउस में काम करती हैं। उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में बताया कि आरोपी शख्स ने मुझे बस में देखकर मास्टरबेशन करना शुरू कर दिया, इस दौरान बस में मौजूद किसी भी शख्स ने आरोपी की इस हरकत का विरोध करने की जहमत नहीं उठाई। ऐसे में पीड़िता ने खुद ही अकेले मुकाबले का फैसला लिया। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान बस में सवार एक यात्री ने उनकी थोड़ी मदद की लेकिन उन्होंने गवाही देने से मना कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

दिल्ली पुलिस कर रही मामले की जांच

दिल्ली पुलिस कर रही मामले की जांच

बता दें कि इससे पहले इसी साल फरवरी में भी ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। जब दिल्ली की एक बस में अधेड़ शख्स ने 23 साल की महिला के सामने हस्तमैथुन किया था। आरोपी शख्स ने 23 वर्षीय पीड़िता को प्रताड़ित करने की भी कोशिश की थी। पीड़िता दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा थी। पुलिस ने उस समय घटना के एक वीडियो के बाद केस दर्ज किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+