बेरहमी से गार्ड का चेहरा कुचलता रहा मालिक, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

बंगलूरू। कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में पुलिस ने एक निजी कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। उसपर अपने कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंची और उन्होंने आवश्यक कार्रवाई की।

Arrested

कंपनी के मालिक की पहचान सलीम खान के तौर पर हुई है। वह वीडियो में अपने कर्मचारी के साथ मारपीट करता हुआ दिख रहा है। वह गार्ड के चेहरे पर बार-बार अपने नुकीले जूतों से हमला करता दिख रहा है। जबकि फर्श पर पड़ा हुआ गार्ड अपनी जान बचाने के लिए रेहम की भीख मांग रहा है। वीडियो में सलीम कहता है, 'तुम्हें ये किसने करने के लिए कहा था।' मारपीट झेलता हुआ गार्ड इसके जवाब में कहता है, 'नहीं सर, मैं जिंदगी में फिर कभी ऐसा नहीं करूंगा।'

इसके बाद भी सलीम रुकता नहीं है, वह गार्ड को उठाने के बाद जोर से जमीन पर धक्का मारकर गिरा देता है। एक अन्य व्यक्ति वीडियो में सलीम को शांत होने के लिए कह रहा है। वहीं ऐसा ही एक और वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह एक दूसरे गार्ड के साथ भी दुर्व्यवहार करता दिख रहा है। वह इस गार्ड का चेहरा और गर्दन दबा रहा है। जैसे ही वह इस गार्ड को मारने के लिए अपना पैर उठाता है, तो गार्ड कहता है, 'मुझे मारो, लेकिन मैं इतना नहीं जानता था।'

जानकारी के मुताबिक सलीम खान की कंपनी बंगलूरू के एचएसआर इलाके में स्थित है। आरोपी सलीम और गार्ड असम के रहने वाले हैं। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सलीम को उसके चार साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उन गार्डों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जो मारपीट के बाद से लापता हैं। पुलिस का कहना है कि वह अभी मारपीट के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+