प्रियंका गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक Tweet करने के आरोप में शख्स गिरफ्तार
कटिहार। बिहार पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ आपत्तिजनक फोटो के साथ ट्वीट करने के आरोप में एक शख्स को सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी रंजन कुमार ने कहा कि बिहार के कटिहार से योगी सूरजनाथ नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भक्त बताता है। शख्स की गिरफ्तार के बाद बिहार बीजेपी प्रसिडेंट मनोर राय ने कहा कि आरोपी का पार्टी से कोई ताल्लुक नहीं है।

बिहार साइबर पुलिस को सोशल एक्टिविस्ट शाहिन सैय्यद नाम ने प्रियंका को लेकर सूरजनाथ के ट्वीट के बारे में ईमेल किया था। सूरजनाथ ने प्रिंयका गांधी को लेकर पिछले महीने 30 जनवरी को आपत्तिजनक ट्ववीट किया था।
शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस ने आरोपी सूरजनाथ की लोकेशन को ट्रेस किया और फिर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दायर कर दिया है। पुलिस ने कहा कि उसे चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
प्रियंका गांधी वाड्रा को हाल ही में पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी के रूप में नियुक्त किया गया था। बताया जा रहा है आगामी लोकसभा चुनाव में प्रियंका चुनाव लड़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications