यूपी CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना शख्स को पड़ा भारी, गिरफ्तार
नई दिल्ली। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी शख्स का नाम उमेश नागर है। पुलिस ने उमेश को गौतम बुद्ध नगर जिले के दनकौर के लुक्का नगर स्थिति उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा है कि हिन्दू युवा वाहिनी जोनल के अध्यक्ष नवीन पंडित की शिकायत पर रविवार रात देर रात दनकौर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए नागर को गिरफ्तार किया है।

कार्यक्रम का विरोध करने पर नागर ने की थी टिप्पणी
पुलिस के अनुसार पिछले हफ्ते द्रोणा मेले के दौरान नागर ने अश्लील नाच और कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम अश्लील होने की वजह से हिंदू युवा वाहिनी के प्रसिडेंट नवीन पंडित ने इसका विरोध किया। इसके बाद नागर ने पंडित को अपने पास बुलाया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया और सीएम योगी के खिलाफ अपमाजनक टिप्पणी भी की। इस पूरे घटनाक्रम का एक ऑडियो क्लिप भी 7 सितंबर को सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में गैर संज्ञेय रिपोर्ट (एनसीआर) दर्ज की थी।

पिस्तौल सटा दी जान से मारने की धमकी
पुलिस के अनुसार ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद रविवार को नागर अपने चार सहयोगियों के साथ पिस्तौल लेकर पंडित के घर पहुंच गया। और वहां पर पंडित को जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद पंडित ने घटना की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 452 (अनाधिकारिक रुप से घर में प्रवेश), 147, 148 और 149 के तहत केस दर्ज किया।

घर से हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार केस दर्ज होने के बाद नागर की खोजबीन शुरू हो गई। इसके बाद सोमवार सुबहर नागर को उसके से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि नागर के बाकी सहयोगियों की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस ने नागर को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में उससे पूछताछ कर रही है। साथ-साथ उसके सहयोगियों की तलाश भी जारी है।
यह भी पढ़ें- उधर अस्पताल में तड़प रहे थे एसपी सुरेंद्र, इधर दहेज में मिली कार को उठा ले गया रवीना का परिवार
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब












Click it and Unblock the Notifications