पलवल में मॉब लिंचिंग: पशु चोरी के आरोप में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

नई दिल्ली। अलवर के बाद मॉब लिंचिंग की अगली खौफनाक घटना हरियाणा के पलवल में हुई है। हरियाणा के पलवल जिले के बहरोला गांव में मवेशी चोरी के आरोप में भीड़ ने एक शख्स को पीट-पीटकर मार दिया है। यह घटना 2 और 3 अगस्त के रात की है। आरोप है कि मवेशी चोरी करने आए एक व्यक्ति के हाथ-पैर बांधकर लोगों ने मारपीट की, जिसके चोटों के कारण उस व्यक्ति की मौत हो गई।

पलवल: पशु चोरी के आरोप में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

भीड़ के हत्थे चढ़े कुछ शख्स के साथ आए दो अन्य लोग इस दौरान अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहे। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में तीन सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया है।

मौका-ए-वारदात पर जब पुलिस पहुंची तो उन्हें पीड़ित के हाथों और गर्दन पर चोट का निशान मिले हैं। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि वे सीसीटीवी फुटेज से मामले की जांच कर रही है।

पिछले माह जुलाई में अलवर में गाय हत्या के शक में रकबर खान को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला था। देश में कभी गोतस्करी के नाम पर तो कभी चोरी के शक में मॉब लिंचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+