Karnataka election: अगर कर्नाटक चुनाव के साथ भाजपा का पतन..जानें ममता बनर्जी ने क्या कहा?
Karnataka election: कर्नाटक चुनाव की तारीख अब बिलकुल नजदीक है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने सत्तारुढ़ भाजपा के लिए बड़ा बयान दे डाला है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी जमकर प्रचार कर रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी कर्नाटक में भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। ओपिनियन पोल के अनुसार कर्नाटक में इस बार किसी राजनीतिक दल को बहुमत नहीं मिलने वाला है। यानी इस बार कर्नाटक में मिली-जुली सरकार बनने के आसार हैं। वहीं गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को लेकर बड़ी बात बोल दी है।
ममता बनर्जी ने टीएमसी के जनसंपर्क अभियान में एक संबोधन के दौरानकहा कि अगर कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ भाजपा का 'पतन' शुरू होता है तो उन्हें खुशी होगी। बनर्जी ने कहा भगवा पार्टी पर अपने हितों के लिए हिंदू धर्म को बदनाम करने का भी आरोप लगाया।
इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा बीजेपी जितनी जल्दी सत्ता से बाहर होगी, देश के लिए उतना ही बेहतर होगा। उन्होंने वोटरों से आह्वान किया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट न दें, अपनी पसंद की किसी भी पार्टी को वोट दें। मुझे खुशी होगी अगर बीजेपी का पतन कर्नाटक से शुरू होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने हिंदू धर्म में आध्यात्मिकता को नष्ट कर दिया है।
दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारी पहलवानों के बीच जंतर-मंतर पर हाथापाई को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने आश्चर्य जताया कि कितनी केंद्रीय टीमों को वहां भेजा गया। उन्होंने कहा आंदोलनकारी पहलवानों पर कल रात नई दिल्ली में पुलिस ने हमला किया। कितनी केंद्रीय टीमों को वहां भेजा गया? भाजपा को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications