ममता बनर्जी बोलीं- ओवैसी जैसे नेताओं का भरोसा ना करें लोग, AIMIM चीफ ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बयान ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है। उत्तर प्रदेश और बिहार में केस दर्ज होने के बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उनपर हमला बोला है। ममता ने ओवैसी पर समुदायों को विभाजित करने का आरोप लगाया और इसके साथ ही उन्हें 'अल्पसंख्यक कट्टरता' के खिलाफ चेतावनी भी दी है।

ओवैसी पर भरोसा ना करें अल्पसंख्यक

ओवैसी पर भरोसा ना करें अल्पसंख्यक

दरअसल, सोमवार को तृणमूल चीफ और सीएम ममता बनर्जी बंगाल के सीमावर्ती जिले कूचबिहार में एक रैली को संबोधित कर रही थीं जहां से उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोला। ममता ने एआईएमआईएम और उसके चीफ ओवैसी का बिना नाम लिए कहा कि, कुछ लोग और उनकी पार्टी समुदायों में भेदभाव फैलाने का काम कर रही है। इसी के साथ ममता ने अल्पसंख्यकों से अपील की है कि वह ऐसी ताकतों पर भरोसा ना करें। ममता ने कहा कि, ऐसे लोग अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का दावा करते हैं लेकिन आप इनके बहकावे में ना आएं।

Recommended Video

    Asaduddin Owaisi का Mamta Banerjee पर पलटवार, West Bengal में काम करने की दी नसीहत |वनइंडिया हिंदी
    ओवैसी का पलटवार

    ओवैसी का पलटवार

    ममता बनर्जी के बयान पर मंगलवार को एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, यह कहना धार्मिक कट्टरता नहीं है कि बंगाल के मुसलमानों के किसी भी अल्पसंख्यक समुदाय के मुकाबले बहुत कम मानव विकास हुआ है। ओवैसी ने कहा, अगर दीदी हमारे बारे में चिंतित हैं, तो उन्हें यह बताना चाहिए कि बीजेपी ने बंगाल से 18/42 एलएस सीटें कैसे जीतीं?

    NRC को लेकर केंद्र सरकार पर हमला

    NRC को लेकर केंद्र सरकार पर हमला

    कूचबिहार में रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी नें एनआरसी को लेकर केंद्र सरकार पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, लोगों को बेवकूफ बनाने की यह नई चाल है, जो इस देश के नागरिक हैं उन्हें अब विदेशी बताया जा रहा है। ममता ने कहा कि, मैं आप सभी को भरोसा दिलाना चाहती हूं कि आप सभी बंगाल के नागरिक थे और यहीं के नागरिक रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+