ममता ने ICC में सौरभ को भेजने की पीएम से की अपील,सुवेंदु बोले- शाहरूख को हटाकर गांगुली को बनाओ ब्रांड एंबेसडर
ममता ने ICC में सौरभ को भेजने की पीएम से की अपील,सुवेंदु बोले- शाहरूख को हटाकर गांगुली को बनाओ ब्रांड एंबेसडर
Mamta Banerjee appeals for Sourav Ganguly :पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय क्रिकेट के पूर्व कैप्टन सौरभ गांगुली का पक्ष लेते हुए प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी से गांगुली को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में भेजने की सोमवार को अपील की। उन्होंने कहा सौरभ गांगुली एक कुशल एडमिनिस्ट्रेट थे लेकिन मुझे नहीं पता कि किसी कारण से अमित शाह का बेटा भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) में बना हुआ है और सौरव गांगुली को हटा दिया गया है। इस बात को कहते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ने सवाल पूछा है ये करने के पीछे इरादा क्या है? हम जानना चाहते हैं। जिस पर अब भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने करारा जवाब दिया है।

पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा अगर ममता बनर्जी सौरव गांगुली का कार्यकाल बढ़ाना चाहती थीं तो उन्हें उन्हें डब्ल्यूबी का ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहिए था। तो अब आप शाहरुख खान को हटा दें और सौरव गांगुली को पश्चिम बंगाल का ब्रांड एंबेसडर बनाएं। इसके साथ ही सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी से खेल में राजनीति मत करने की सलाह देते हुए कहा कि पीएम मोदी इन चीजों से दूर रहते हैं ।
बता दें किक्रेट के पूर्व कप्ताल सौरव गांगुली को 19 नवंबर, 2019 को बीसीसीआई अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पीएम मोदी से की गई अपील और का यह बयान उन खबरों के बीच आया है कि गांगुली ने बीसीसीआई का साथ छोड़ दिया है।
पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कहा गांगुली को उनके "हटाने" के लिए एकमात्र तरीका उन्हें आईसीसी में भेजकर मुआवजा दिया जा सकता है। उन्होंने पीएम मोदी से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि गांगुली को आईसीसी में भेजा जाए। इसके साथ ही ममता ने आरोप लगया कि गांगुली को वंचित किया जा रहा है। हमें उन पर गर्व है।
-
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications