ममता बनर्जी ने किया कटाक्ष, बोलीं- भाजपा विपक्ष के 'इंडिया' गठबंधन से डर के कांप रही है
बेंगलुरू में विपक्षी दलों की बैठक के बाद देश भर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एकजुट हुआ विपक्षी दल ने अपने इंडिया नाम से अपने नाम की घोषणा कर दी है।
इसके एक दिन बाद पश्चिम बंगाल बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा विपक्ष के 'इंडिया' नाम गठबंधन की से डरी हुई है। इसके साथ ही ममता बनजी ने भाजपा नेता के उसक बयान का भी जवाब दिया जिसमें कहा गया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार पांच महीनों में गिर जाएगी।

भाजपा नेता के इस बयान पर पलटवार करते हुए पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा टीएमसी सरकार के साथ ऐसा प्रयासर करने से पहले एक गिलास पलट कर रख ले।
बीजेपी डर से कांप रही है
बेंगलुरू में हुई विपक्षी दलों की बैठक के 24 घंटे बाद ममता ने तीखा हमला किया और दावा किया कि पार्टी डर से घिरी हुई है क्योंकि उनकी सरकार की ताकत कमजोर हो गई है। बेंगलुरु में 26 गैर-बीजेपी दलों के सम्मेलन में 'इंडिया' गठबंधन बनाने की घोषणा के बाद बीजेपी डर से कांप रही है।
भाजपा से देश की जनता बदला लेगी
कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने भाजपा पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भाजपा का एकमात्र काम अशांति, हिंसा पैदा करना और लोगों को धर्म के आधार पर विभाजित करना है। उन्होंने अपनी पुरानी बात दोहराते हुए कहा कि लोग उनके (भाजपा) खिलाफ वोट करके बदला लेंगे।
भाजपा नेता के बयान पर ममता बनर्जी ने दिया ये जवाब
बता दें भाजपा सांसद शांतनु ठाकुर की कहा था कि टीएमसी सरकार पांच महीने से ज्यादा नहीं चलेगी। जिसके जवाब में ममता बनर्जी ने कहा भाजपा पहले एक गिलास पटल कर रख ले और इसके बाद हमारी सरकार को गिराने की कोशिश करें।ममता ने कहा कि केंद्र सरकार बहुत जल्द गिर जाएगी। कल से जब भारत का गठन हुआ भाजपा खेमा डर से कांप रहा है।
।












Click it and Unblock the Notifications