अगर कांग्रेस मान लेती बात तो वाराणसी में हो सकता था दिलचस्प मुकाबला
राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट छोड़ने का फैसला लिया है, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से ऐलान किया गया कि यहां से राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस पार्टी वायनाड लोकसभा सीट पर कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि पार्टी हर संभव कोशिश कर रही कि यहां होने वाला लोकसभा उपचुनाव का नतीजा कांग्रेस के पक्ष में जाए।
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील की थी कि वह वायनाड में पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करें। रिपोर्ट की मानें तो ममता बनर्जी प्रियंका गांधी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए तैयार हो गई हैं।

रिपोर्ट की मानें तो खुद ममता बनर्जी ने ही कांग्रेस पार्टी को यह सुझाव दिया था कि वह पार्टी प्रियंका गांधी को वाराणसी से चुनावी मैदान में उतारे। हाल ही में राहुल गांधी ने भी बयान दिया था कि अगर मेरी बहन यहां से चुनाव लड़ी होती तो मोदी जी गए थे।
दरअसल वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने हाल ही में ममता बनर्जी से कोलकाता में मुलाकात की थी। सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी के प्रतिनिधि के तौर पर यहां पहुंचे थे।
ममता बनर्जी ने इस बात से काफी नाराज थीं कि बंगाल कांग्रेस चीफ अधीर रंजन चौधरी से काफी नाराज थीं। उन्होंने बंगाल में कांग्रेस-टीएमसी का गठबंधन टूटने की वजह अधीर को बताया था। पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटों में से टीएमसी ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की थी।












Click it and Unblock the Notifications