'बधाई हो, गृहमंत्री जी', जय शाह के ICC चेयरमैने बनने पर ममता बनर्जी ने कुछ यूं कसा तंज
Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बधाई देते हुए तीखा तंज कसा है। यह कटाक्ष ममता बनर्जी ने उनके बेटे जय शाह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समिति (ICC) के नए अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कसा हैं।
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने व्यंग्यात्मक रूप से अमित शाह को बधाई देते हुए अपने X पर लिखा, 'बधाई हो, केंद्रीय गृह मंत्री जी (अमित शाह)! आपका बेटा (जय शाह) राजनेता नहीं बल्कि ICC का अध्यक्ष बन गया है - एक ऐसा पद जो अधिकांश राजनेताओं से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है !'

जय शाह, जो 2019 से अभी तब बीसीसीआई के सेक्रेटरी थे। वह आईसीसी के निर्विरोध चेयरमैन चुने गए हैं। 35 साल की उम्र में, वह वैश्विक क्रिकेट प्रशासन में इस महत्वपूर्ण पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बनने वाले हैं। खबर के मुताबिक, जय शाह 1 दिसंबर को ग्रेग बार्कले से पदभार ग्रहण करेंगे।
ममता बनर्जी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता, विशेषकर अमित शाह, अक्सर उन पर और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर "दीदी-भाईपो" (चाची-भतीजा) कथानक के तहत भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते रहे हैं।
तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आगे कहा,'आपका बेटा वास्तव में बहुत शक्तिशाली बन गया है और मैं आपको उसकी इस सबसे बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई देती हूं।'












Click it and Unblock the Notifications