केंद्र ने मेडल छीने तो अफसरों को राज्य का सर्वोच्च सम्मान: ममता बनर्जी

केंद्र ने मेडल छीने तो अफसरों को दूंगी राज्य का सर्वोच्च सम्मान: ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उनके साथ धरना में शामिल हुए अधिकारियों के मेडल केंद्र सरकार वापस लेती है तो उनकी सरकार इन अफसरों को राज्‍य के सर्वोच्‍च अवॉर्ड देगी। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ममता बनर्जी के धरने में शामिल होने वाले पांच अफसरों पर कार्रवाई की बात कही थी। जिसमें उनके मेडल वापस लना भी शामिल है। जिसके एक दिन बाद ममता का ये बयान आया है।

mamata banerjee statement over centre action against officers who participate her dharna

ममता बनर्जी ने कहा कि अगर केंद्र सरकार अपने पदकों को वापस लेता है तो मैं इन पांचों अधिकारियों को राज्य सरकार का सर्वोच्च सम्मान 'बांग्‍लाविभूषण' दूंगी। ममता बनर्जी ने इस संबंध में केंद्र से कोई चिट्ठी आने पर उसके कड़े जवाब की भी बात कही है।

ममता बनर्जी ने एक बार फिर दोहराया कि उनके साथ धरने में कोई अफसर शामिल नहीं हुआ। जो भी अधिकारी वहां थे, वो सुरक्षा को देखने के लिए थे क्योंकि धरनास्थल पर मुख्यमंत्री और कई बड़े नेता मौजूद थे। ऐसे में केंद्र का अफसरों पर कार्रवाई की बात कहना समझ से परे है।

गृह मंत्रालय ने गुरुवार को संकेत दिया था कि वो धरने में शामिल हुए पांच पुलिस अधिकारियों से मेडल वापस लेने, इन अधिकारियों का नाम इंपैनल्ड लिस्ट से हटाने और पांचों आईपीएस अधिकारियों पर कुछ समय के लिए केंद्र सरकार में सेवा देने पर भी रोक लगाने पर विचार कर रहा है। इन अफसरों ने कथित तौर पर चार फरवरी को ममता बनर्जी के केंद्र सरकार और सीबीआई के खिलाफ धरने में भाग लिया था।

जिन अधिकारियों पर कार्रवाई की बात केंद्र ने कही है, उनमें पश्चिम बंगाल के एडीजी (सुरक्षा) विनीत कुमार गोयल, एडीजी (कानून और व्यवस्था) अनुज शर्मा, पुलिस आयुक्त (बिधान नगर) ज्ञानवंत सिंह और कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त सुप्रति‍म सरकार है। वहीं कोलकाता पुलिस आयुक्‍त राजीव कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

रविवार को सीबीआई की टीम चिट फंड मामले में पूछताछ करने के लिए कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर पहुंची थी। यहां राज्य पुलिस ने टीम को हिरासत में ले लिया था। वहीं रविवार रात को ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र पर सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कोलकाता में धरना शुरू कर दिया था। तीसरे दिन उन्होंने धरना खत्म किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+