जेपी नड्डा पर हमले को लेकर ममता बनर्जी का बयान शर्मनाक: कैलाश विजयवर्गीय
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला और फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विवादित बयान को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय का बयान सामने आया है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'कल की घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को अपने बड़प्पन का ध्यान रखते हुए कार्यकर्ताओं की निंदा करनी चाहिए थी। उल्टा उन्होंने नड्डा जी पर आरोप लगा दिया और जिन शब्दों और दरिद्र भाषा का उपयोग किया, ये बहुत ही शर्मनाक है।' विजयवर्गीय ने कहा कि एक मुख्यमंत्री से हम ऐसी अपेक्षा नहीं करते।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, ऐसा अक्षम्य अपराध किया है जिससे बंगाल की छवि खराब हुई है। एक अलग प्रतिष्ठा है बंगाल की, लेकिन अब धीरे-धीरे 10 वर्षों में ममता बनर्जी ने जिस प्रकार से बंगाल की छवि खराब की है, हमें उसे वापस रिस्टोर करना पडे़गा। बंगाल में बीते दिन डायमंड हार्बर जाते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला हुआ था। इस दौरान उनकी गाड़ी के शीशे तोड़े गए, जिसके बाद काफी बवाल हुआ।वहीं, इस हमले पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे नौटंकी करार दिया। ममता ने कहा कि नाटक और हॉग मीडिया के जरिए बीजेपी लोगों को रैली तक नहीं ला सकी। क्या इसकी योजना बनाई गई? उन्होंने कैसे वीडियो तैयार किए, जबकि बीएसएफ और सीआरपीएफ के रहते कोई आपको कैसे छू सकता है?
Recommended Video
इस हमले को लेकर बंगाल के राज्यपाल ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। ये लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। लोकतंत्र में हर किसी को अपने विचारों को रखने का हक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किस प्रकार लापरवाह हो सकता है, क्या बंगाली कल्चर इस तरह बात करने की इजाजत देता है। ममता बनर्जी वरिष्ठ नेता हैं, मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरा कार्यकाल पूरा कर रही हैं। ऐसे में अगर वो अपने शब्दों के लिए माफी मांगती हैं, तो अच्छा होगा।












Click it and Unblock the Notifications