Lok sabha election 2024 से पहले ममता बनर्जी ने दिए संकेत, TMC अकेले लड़ेगी चुनाव

सागर दिघी विधानसभा सीट से कांग्रेस के बायरन बिस्वास चुनाव जीते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर टीएमसी के देवाशीष बनर्जी रहे हैं। उपचुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के बयान सामने आने भी शुरू हो गए हैं।

India

लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत का सिलसिला अब तेज होता नजर आ रहा है, जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की बात कही है। उधर, पश्चिम बंगाल के सागर दिघी विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को करारा झटका लगा है, जहां सागर दिघी विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। सागर दिघी विधानसभा सीट से कांग्रेस के बायरन बिस्वास चुनाव जीते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर टीएमसी के देवाशीष बनर्जी रहे हैं।

ममता बनर्जी ने कही ये बात

ममता बनर्जी ने कही ये बात

पश्चिम बंगाल की सागर दिघी विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस को मिली हार के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, कांग्रेस, माकपा और बीजेपी के अनैतिक गठबंधन के कारण उसे जीत मिली है। कुल मिलाकर देखा जाए तो ममता बनर्जी ने कांग्रेस, माकपा और बीजेपी के अनैतिक गठबंधन को तृणमूल कांग्रेस की हार का जिम्मेदार बताया। इतना ही नहीं ममता बनर्जी ने बीजेपी के वोट कांग्रेस को हस्तांतरित होने की बात भी कही। वहीं अब ममता बनर्जी के इस बयान को सियासी गलियारों में अलग नजरिए से देखा जा रहा है।

लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर कही ये बात

लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर कही ये बात

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में विपक्ष के गठबंधन को लेकर भी बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, तृणमूल कांग्रेस 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। टीएमसी का गठबंधन जनता के साथ होगा। ऐसा मुझे विश्वास है कि, जो भी बीजेपी को हराना चाहते हैं, वह टीएमसी को वोट करेंगे। साथ ही ममता बनर्जी ने दावा किया है कि, जनता उनके साथ है।

ऐसा रहा जीत का समीकरण

ऐसा रहा जीत का समीकरण

पश्चिम बंगाल की सागर दिघी विधानसभा सीट पर आए नतीजों पर एक नजर डालें तो इसमें कांग्रेस के प्रत्याशी बायरन बिस्वास को 97 हजार 667 वोट मिले हैं, तो वहीं तृणमूल कांग्रेस के देवाशीष बनर्जी को 64 हजार 681 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर बीजेपी के प्रत्याशी दिलीप शाह रहे, जिन्हें 25 हजार 815 वोट प्राप्त हुए हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो पश्चिम बंगाल की सागर दिघी विधानसभा सीट पर आए उपचुनाव के नतीजों ने पश्चिम बंगाल की सियासत में हलचल मचा दी है। कांग्रेस के प्रत्याशी बायरन बिस्वास ने तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी देवाशीष बनर्जी को शिकस्त दी है।

ये भी पढ़े- चुनाव नतीजों पर बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश- नतीजे को स्वीकार करते हैं, हमें संगठन को मजबूत करना है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+