ममता बनर्जी बोलीं, भाजपा देश का भी नाम बदल देगी तो हम कहां रहेंगे
ताज महल को लेकर भाजपा नेताओं के बयानों पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निशाना साधा है। पहले योगी सरकार के ताजमहल को पर्यटन स्थलों में शामिल ना करना और फिर भाजपा के एक विधायक संगीत सोम के ताज महल को गद्दारों का बनवाया गया बताए जाने के बाद ये मुद्दा लगातार चर्चा में है
नई दिल्ली। ताज महल को लेकर भाजपा नेताओं के बयानों पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निशाना साधा है। पहले योगी सरकार के ताजमहल को पर्यटन स्थलों में शामिल ना करना और फिर भाजपा के एक विधायक संगीत सोम के ताज महल को गद्दारों का बनवाया गया बताए जाने के बाद ये मुद्दा लगातार चर्चा में है। ममता बनर्जी ने इसको लेकर भाजपा को लताड़ा है।

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा है कि भारतीय संस्कृति और धरोहरों को बर्बाद करना भाजपा का राजनीतिक एजेंडा है। उन्होंने तंज कसा कि उत्तर प्रदेश के मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन करने वाली बीजेपी ने ताज महल को क्यों छोड़ दिया? उसका नाम भी बदल दें। ममता ने कहा कि अगर भाजपा ने भारत का नाम बदल दिया तो हम कहां रहेंगे? ममता ने दार्जलिंग और पश्चिम बंगाल में अशांति फैलाने के लिए भी भाजपा को जिम्मेदार बताया है।
ममता के ताजमहल पर दिए गए बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा है, भारत का नाम बदल दिया जाए तो बांग्लादेश चलीं जाना! एक और यूजर ने कहा कि आप पश्चिम बंगाल का नाम क्यों बदलना चाह रही हैं? ममता बनर्जी लगातार भाजपा पर निशाना साधती रहती हैं और वो तमाम मुद्दों को लेकर काफी हमलावर रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications