Mamata Banerjee Injured: ममता बनर्जी को सीएम हाउस में शिफ्ट होना चाहिए, बीजेपी क्यों कर रही है ये मांग?
Bengal CM Mamata Banerjee Injured: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ हुई दुर्घटना को लेकर बीजेपी ने उनकी सुरक्षा चूक का मुद्दा उठाया है। पार्टी ने कहा है कि अगर जरूरी है तो सीएम को आधिकारिक आवास पर शिफ्ट होना चाहिए।
दरअसल, पहले इस तरह की बातें सामने आईं थीं कि ममता को उनके कालीघाट वाले आवास पर किसी ने पीछे से धक्का दे दिया, जिससे वो गिर गईं और उनके सिर और नाक में गंभीर चोटें आईं हैं।

बदल कैसे गई रिपोर्ट?
इस घटना के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी सांसद सुकांत मजूदमदार ने कहा है कि, 'पहले तो वो हमारी सीएम हैं और हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। दूसरी बात, मेडिकल रिपोर्ट में ये आना कि किसी ने धक्का मारा, दूसरे दिन फिर रिपोर्ट का चेंज होना कि मुख्यमंत्रीजी को ऐसा लगा कि किसी ने धक्का मारा, यह तो जांच का विषय है....'
'जरूरी है तो उन्हें सीएम हाउस में शिफ्ट होना चाहिए'
उन्होंने आगे कहा, 'यह जांच का विषय है और जो जांच कर रहे हैं उन्हें यह देखना चाहिए। अगर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किसी तरह की चूक हुई है तो गृह विभाग को इसको लकर अब ज्यादा सावधान रहना होगा और अगर जरूरी है तो उन्हें सीएम हाउस में शिफ्ट होना चाहिए।'
पहले पीछे से धक्का लगने की बात कही गई
गुरुवार रात को ममता को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में सिर और नाक के पास टांके लगाने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद यहां के मेडिकल डायरेक्टर मणिमोय बंद्योपाध्याय ने कहा कि 'सीएम को अपने घर में पीछे से किसी से धक्का लगने से गिरने के बाद बाद अस्पताल लाया गया था।'
मेडिकल डायरेक्टर ने अपने बयान पर दिया स्पष्टीकरण
लेकिन, बाद में उन्होंने स्पष्टीकरण दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके कहने का मतलब ऐसा नहीं था। उन्होंने टीओआई से कहा, 'यह मतलब नहीं था कि किसी ने सीएम को पीछे से धक्का दे दिया। मेरे कहने का मतलब था कि जब कोई गिरता है तो ऐसा महसूस होता है कि किसी ने धक्का दिया।'
पुलिस में नहीं दर्ज हुई किसी के खिलाफ शिकायत
हालांकि, सीएम के साथ हुई दुर्घटना को लेकर कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
मुख्यमंत्री को रात में अच्छी नींद आई- मेडिकल डायरेक्टर
पीटीआई के मुताबिक शुक्रवार को मेडिकल डायरेक्टर ने उनकी ताजा सेहत की जानकारी देते हुए कहा है, 'सीएम के स्वास्थ्य की स्थिति स्थर है। रात में उन्हें अच्छी नींद हुई है, इस दौरान वरिष्ठ डॉक्टरों ने उन्हें पूरी निगरानी में रखा। उनकी स्थिति की एक और बार जांच की जाएगी।'
लोकसभा चुनाव से पहले ममता का जख्मी होना पार्टी के लिए संकट
लोकसभा चुनाव से पहले ममता का इस तरह से चोटिल होना टीएमसी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। वह पार्टी की सबसे बड़ी स्टार प्रचारक हैं और उनका मतदाताओं के बीच होना पार्टी के लिए काफी मायने रखता है। सीएम के जल्द स्वस्थ होने की कामना करने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं।
#WATCH | Balurghat: On West Bengal CM & TMC Chief Mamata Banerjee sustained a major injury, the state BJP president Sukanta Majumdar says, "Firstly, she is our CM and we want her quick recovery. Secondly, in yesterday's report, it was mentioned that someone had pushed her and… pic.twitter.com/VDpYhd3VRh
— ANI (@ANI) March 15, 2024












Click it and Unblock the Notifications