'नीतीश के इस्तीफा देने से INDIA गुट पर नहीं पड़ेगा ज्यादा असर', बिहार की हलचल पर ममता

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत में संकट के बादल मंडराने लगे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के इंडिया ब्लॉक छोड़ने और राज्य में बीजेपी के साथ फिर से जुड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि नीतीश का महागठबंधन से मोह भंग हो चुका है।

इन कयासों के बीच शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कुमार के बाहर निकलने से विपक्ष पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Mamata banerjee

ममता ने यह भी कहा कि मुझे लगता है कि नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों की नजर में अपनी विश्वसनीयता खो दी है। अगर वह इस्तीफा देते हैं, तो तेजस्वी यादव के लिए बिहार में सुचारू रूप से काम करना आसान हो जाएगा। यह बातें बनर्जी ने देश के 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में एक कार्यक्रम के मौके पर मीडियाकर्मियों से कहीं।

केंद्रीय धनराशि जारी न होने पर ममता ने केंद्र सरकार को दी चेतावनी
वहीं, बनर्जी ने विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत पश्चिम बंगाल सरकार को केंद्रीय धन जारी न करने पर केंद्र सरकार को चेतावनी का एक कड़ा नोट भी जारी किया।

बनर्जी ने कहा कि जब तक केंद्रीय धनराशि अगले 7 दिनों के भीतर जारी नहीं की जाती, इस मामले पर और आंदोलन होंगे। सीएम के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का राज्य सरकार द्वारा संतोषजनक उत्तर दिए जाने के बाद भी केंद्रीय धनराशि जारी नहीं की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य के आंदोलनों की प्रकृति को उचित समय पर अंतिम रूप दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+