कोलकाता में डॉक्टरों के प्रदर्शन में शामिल हुए ममता बनर्जी के भतीजे आबेश

नई दिल्ली। कोलकाता में जिस तरह से इलाज के दौरान मरीज की मौत हुई और उसके परिजनों ने डॉक्टरों के साथ मारपीट की, उसके बाद तमाम डॉक्टर हड़ताल पर हैं। डॉक्टर ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। डॉक्टरों के इस प्रदर्शन में अब ममता बनर्जी के भतीजे आबेश बनर्जी भी शामिल हो गए हैं। कोलकाता के केपीसी मेडिकल कॉलेज में आबेश बनर्जी डॉक्टरों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे। बता दें कि पिछले चार दिनों से यह प्रदर्शन चल रहा है।

abesh

इससे पहले गुरुवार को कोलकाता के मेयर फिरहाद हाकिम की डॉक्टर बेटी शब्बा हाकिम ने ममता सरकार की तीखी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि वह टीएमसी कार्यकर्ता होने पर शर्मिंदा हैं। बता दें कि ना सिर्फ कोलकाता बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल में डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। डॉक्टरों के इस प्रदर्शन को देशभर के डॉक्टर समर्थन कर रहे हैं और वह इनके समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि भाजपा और लेफ्ट नेता इन लोगों को भड़का रहे हैं और प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाना चाहते हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जिस तरह से डॉक्टरों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है उसके बाद आज देशभर के लाखों डॉक्टर आज प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसकी वजह से तमाम प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में मरीजों का दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अपने साथी डॉक्टरों के साथ मारपीट के विरोध में पश्चिम बंगाल में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल का समर्थन ना सिर्फ पश्चिम बंगाल बल्कि कई राज्यों के डॉक्टर कर रहे हैं। तमाम डॉक्टर मांग कर रहे हैं कि अस्पताल में उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+