Mamata Banerjee Protest SIR: नई मतदाता सूची के खिलाफ सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप
Mamata Banerjee Protest SIR: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उबाल आ गया है। चुनाव आयोग द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद शनिवार, 28 फरवरी 2026 को जारी की गई नई मतदाता सूची ने सत्ता और विपक्ष के बीच तकरार तेज कर दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस सूची को केंद्र की साजिश करार देते हुए कोलकाता की सड़कों पर जोरदार मोर्चा खोल दिया है।
रेड रोड पर धरने पर बैठीं ममता बनर्जी ने हुंकार भरते हुए इसे 'बंगाल के अधिकारों पर हमला' और 'अन्याय' बताया है। तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि इस रिवीजन के जरिए राज्य के मूल मतदाताओं को निशाना बनाया गया है। समर्थकों के भारी हुजूम के बीच इस प्रदर्शन ने न केवल शहर की रफ्तार रोक दी है, बल्कि आगामी चुनावों से पहले केंद्र और राज्य के बीच एक भीषण राजनीतिक युद्ध का बिगुल फूंक दिया है।













Click it and Unblock the Notifications