बीजेपी नेताओं पर हमले को ममता बनर्जी ने बताया नौटंकी, वीडियो बनाने पर ही उठा दिए सवाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के करीब 24 दक्षिण परगना में बीजेपी के टॉप नेताओं पर हमले के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। हमले के बाद बीजेपी ने राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल बताते हुए इस हिंसा के पीछे टीएमसी को जिम्मेदार बताया है तो टीएमसी भी भाजपा पर पलटवार कर रही है। टीएमसी नेता और बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे भाजपा की नौटंकी बता दिया है।

Recommended Video

      J P Nadda convoy attacked: Amit Shah ने दिए जांच के आदेश, Mamta Banerjee का पलटवार | वनइंडिया हिंदी
      Mamata Banerjee

      मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा बीजेपी की रैली में लोग नहीं पहुंचे इसलिए वह प्रचार पाने के लिए इस तरह का नाटक कर रही है। कृषि कानूनों के विरोध में आयोजित एक प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ममता ने कहा बीजेपी अपनी रैली में लोगों को नहीं जुटा सकी इसलिए मीडिया में आने के लिए ये नौटंकी कर रही है। क्या ये पूर्व नियोजित था ? आखिर कैसे उनके पास वीडियो तैयार थे ? इतनी बीएसएफ और सीआरपीएफ के होते हुए कोई कैसे आपको छू सकता है।

      जेपी नड्डा के काफिले पर हुआ था हमला
      बता दें कि बंगाल में बीजेपी पैर जमाने की पूरी कोशिश में लगी हुई है। पश्चिम बंगाल में अगले साल चुनाव होने वाले हैं यही वजह है कि बीजेपी और टीएमसी ने एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। लेकिन ये हमले अब सिर्फ जुबानी तक ही सीमित नहीं रहे हैं। बीजेपी के तेजी से बढ़ने के बाद उसे कार्यकर्ताओं पर हमले भी तेज हो गए हैं।

      गुरुवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर भी हमला किया गया। इसमें बीजेपी नेता मुकुल रॉय और कैलाश विजयवर्गीय को चोट आई थी। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पत्रकारों से कहा था कि वह इसलिए सुरक्षित हैं क्योंकि उनकी कार बुलेटप्रूफ थी। वहीं इस दौरान कुछ मीडिया वाहनों पर भी पथराव किए जाने की बात सामने आई थी। नड्डा ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो गई है। इस गुंडाराज का अंत होना चाहिए।

      बीजेपी से मांगा पीएम केयर्स का हिसाब
      वहीं कृषि कानूनों के खिलाफ आयोजित सभा में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी के ऊपर जमकर हमला बोला है।ममता बनर्जी ने बीजेपी नेताओं के उनसे हिसाब मांगने पर पलटवार करते हुए पीएम केयर्स फंड का हिसाब मांग लिया।

      ममता बनर्जी ने कहा "वे (बीजेपी) कहते हैं कि उन्हें फंड का हिसाब चाहिए। मैं उनसे कहती हूं कि वे पीएम केयर्स फंड का अकाउंड लाकर दें।" लोगों को संबोधित करते हुए टीएमसी नेता ने कहा कि "एक दिन आप उठोगे और खुद को नोटबंदी, लॉकडाउन जैसी विकट परिस्थितियों में पाओगे। बिना किसी चर्चा और पूर्व सूचना के इसका फैसला कर दिया जाएगा।"

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+