भाजपा के खिलाफ ममता बनर्जी का ऐलान, जो हमसे टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा

Recommended Video

    Mamata Banerjee का PM Modi पर निशाना, जो हमसे टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। ममता बनर्जी ने कहा कि हमारा नारा है कि जो हमसे टकराएगा वो चूर-चूर हो जाएगा। ईद के मौके पर लोगों को ईद की बधाई देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि जो हमसे टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जब सूरज आता है तो शुरुआत में यह काफी गर्म होता है, इसी तरह से भाजपा ईवीएम हैक करके आगे आई है, लेकिन सूरज की तरह ही भाजपा भी ढल जाएगी।

    जो हमसे टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा

    जो हमसे टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा

    ममता बनर्जी ने कहा कि त्याग का नाम है हिंदू, इमान का नाम है मुसलमान, प्यार का नाम है कि इसाई, सिखों का नाम है बलिदान। ये है हमारा प्यारा हिंदुस्तान। इसकी रक्षा हमलोग करेंगे, जो हमसे टकराएगा वो चूर-चूर हो जाएगा, ये हमारा स्लोगन है। उन्होंने कहा कि हमे बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं है, मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूर-ए-खुदा होता है। उन्होंने कहा कि जब सूरज का उदय होता है तो इसकी किरणें बहुत तेज होती हैं, लेकिन समय के साथ वह मध्यम पड़ जाती है। ऐसे में हमे डरने की जरूरत नहीं है, जितनी तेज ये लोग ईवीएम पर कब्जा करेंगे उतनी ही तेजी से ये लोग जाएंगे भी।

    बधाई पर हुईं ट्रोल

    बधाई पर हुईं ट्रोल

    वहीं ममता बनर्जी ने इससे पहले लोगों को ईद की बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा कि धर्म किसी की व्यक्तिगत आस्था का विषय होता है, लेकिन त्योहार सार्वभौमिक होते हैं। आईए हम सब मिलकर एकजुटता के साथ रहने की भावना को संजोए और शांति और प्रेम के साथ जिएं। ममता बनर्जी के इस ट्वीट पर लोगों ने जमकर उन्हें ट्रोल किया और जय श्री राम के नारे लगाए। तमाम यूजर्स ने ममता के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए जय श्री राम के नारे लगाए।

    भाजपा हमलावर

    वहीं पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने नया नारा बुलंद किया है। बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि बंगाल में पार्टी का नया नारा "जय महाकाली, जय श्री राम" होगा। पार्टी तब तक प्रदेश में प्रचार करेगी जब तक तृणमूल कांग्रेस की सरकार सत्ता से बेदखल नहीं कर देती। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "अब यहां हमारा नारा 'जय श्री राम' और 'जय महाकाली' होंगे। बंगाल महाकाली की धरती है। हमें मां काली का आशीर्वाद चाहिए।" बीजेपी ने पश्चिम बंगाल को लेकर अपने नारे में 'जय महाकाली' ऐसे समय में शामिल किया है जब तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर बाहरी लोगों की पार्टी होने का आरोप लगाया, जो बंगाल की संस्कृति को नहीं समझते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+