सोनभद्र हत्याकांड पर ममता बनर्जी ने भाजपा को घेरा, कही बड़ी बात
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक दंगे होते हैं तो भारतीय जनता पार्टी अपना प्रतिनिधि मंडल भेजती है। ये लोग जानबूझकर प्रभावित इलाकों में जाते हैं और हमारी बिल्कुल नहीं सुनते हैं। लेकिन जब टीएमसी की टीम उत्तर प्रदेश गई तो उन्हें रोक दिया गया। मेरा मानना है कि नियम सबके लिए बराबर होना चाहिए। जो प्रियंका गांधी ने किया वह कतई गलत नहीं है। ममता बनर्जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिल्कुल नहीं है। 1100 से अधिक लोग एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं, लोगों को भीड़ मौत के घाट उतार देती है, मुझे लगता है इन चीजों पर ध्यान देना चाहिए।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सामूहिक नरसंहार मामले में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए शनिवार को टीएमसी सांसदों का दल वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा था। तभी वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। एडीएम प्रशासन, एसपीआरए, सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस पूरे मामले में तृणमूल के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर खुद को हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रॉयन के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने के लिए बीएचयू जा रहा था। तभी वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर ही पुलिस ने चारों को रोक लिया। एडीएम प्रशासन, एसपीआरए, सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने टीएमसी के नेताओं को एयरपोर्ट के एप्रन में ही हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद टीएमसी सांसदों का प्रतिनिधिमंडल वाराणसी एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गया।
डेरेक ओ ब्रॉयन अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर खुद को हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी है। सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि 'हम सोनभद्र नरसंहार पीड़ितो से मिले के लिए जाना चाह रहे हैं, लेकिन वहां धारा 144 लागू होने की वजह से हमे रोका गया है। कहा कि हम बीएचयू ट्रामा सेंटर जाएं और फिर वहां घायलों से मिलने के बाद सोनभद्र रवाना हो। वहीं, इस मामले में अभी कोई अधिकारी कुछ भी नहीं बोल रहा है। वहीं, डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे। हमारा धरना जारी रहेगा, लेकिन अभी हम अस्पताल में घायलों का हालचाल लेने जा रहे हैं। हम सोनभद्र जाने के लिए प्रशासन से अनुरोध करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
