'बिना किसी कारण BJP कर रही मेरा अपमान', बंगाल में 'बवाल' पर ममता बनर्जी ने कुछ यूं घेरा
Mamata Banerjee: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई दरिंगगी के विरोध में बीजेपी के बंगाल बंद और छात्रों के प्रदर्शन पर अपनी चुप्पी तोड़ी। ममता बनर्जी ने विपक्षी पार्टी बीजेपी पर अपमान करने और अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्य से गलत सूचना फैलान का आरोप लगाया।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी की साजिश करार देते हुए कहा, 'भाजपा बिना किसी कारण के मेरा अपमान कर रही है।' इतना ही नहीं, ममता ने अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) उपकरणों का उपयोग करके मामले के बारे में गलत सूचना फैलाने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने कहा कि 'मैंने अभी तक किसी (प्रदर्शनकारियों) के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। मैं अभी तक धैर्यवान रही हूं। मैंने भी छात्र राजनीति की है। मैं कोलकाता पुलिस को सलाम करती हूं, जिन्होंने इतने धैर्य के साथ कोलकाता की सुरक्षा की।' ममता बनर्जी ने ने आगे कहा कि उनकी साजिशें सफल नहीं होंगी और वे भारत में कहीं भी नहीं जीत पाएंगे।
इतना ही नहीं, ममता बनर्जी ने भाजपा पर लोगों को डराने और उनके बारे में झूठ फैलाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरजी कर अस्पताल की पीड़िता को समर्पित करते हुए उसे 'हमारी छोटी बहन' कहा और यूपी और मणिपुर जैसे राज्यों में पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की।
उन्होंने कहा, 'हमारी मांग है कि उनके आरोपियों को फांसी दी जाए।' उन्होंने कहा कि भाजपा की हरकतें दिखाती हैं कि वे न्याय नहीं चाहते हैं। उन्होंने हिंसा भड़काने के लिए भाजपा की निंदा करते हुए कहा, "राज्य में पुलिसकर्मियों को पीटा गया। वाहनों को जला दिया गया, ईडी और अन्य एजेंसियों द्वारा दबाव बनाया गया। यह सब भाजपा द्वारा किया गया।"
ममता ने सवाल किया कि भाजपा यूपी, असम और राजस्थान में अपराधों पर चुप क्यों है। उन्होंने इसके बजाय मोदी के खिलाफ बंद का आह्वान करने का सुझाव दिया। ममता ने इस बात पर प्रकाश डाला कि घटना के 16 दिन बीत जाने के बावजूद कोई न्याय नहीं मिला है।
उन्होंने बताया कि बंगाल में प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि दिल्ली में डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने कहा, "मैं 12 तारीख को पीड़ित परिवार से मिली थी। मैंने 5 दिन का समय मांगा था। लेकिन मुझे नहीं दिया गया।"
अभिषेक बनर्जी ने भी BJP पर साधा निशाना
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने भी बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर 3-4 महीने के अंदर बलात्कार विरोधी कानून नहीं बनाया गया तो दिल्ली में फिर से प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा, "अगर केंद्र सरकार 3-4 महीने के अंदर बलात्कार विरोधी कानून नहीं बनाती है तो टीएमसी दिल्ली तक विरोध प्रदर्शन करेगी।"
उन्होंने उन्नाव और हाथरस जैसे मामलों पर चुप रहने और संदेशखली जैसी घटनाओं का राजनीतिकरण करने के लिए बीजेपी की आलोचना की। अभिषेक ने जोर देकर कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार कोलकाता महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है।
इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध होते हैं, उसके बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र का नंबर आता है। उन्होंने तर्क दिया कि ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करने वालों को पहले उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस्तीफा मांगना चाहिए जहां अपराध दर अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications