मालतीबेन के. महेश्वरी: गांधीधाम विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार
नई दिल्ली। मालतीबेन के. महेश्वरी को गांधीधाम विधानसभा सीट से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया गया है। मालतीबेन के खिलाफ कांग्रेस ने किशोरभाई पिंगोल को और आम आदमी पार्टी ने गोविंद दनिचा को मैदान में उतारा है। यह विधानसभा परिसीमन के बाद 2012 में अस्तित्व में आई। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

इस नए विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो यहां पर भाजपा ने 2012 के चुनावों में कब्जा जमाया था। भाजपा के रमेश वच्छराज महेश्वरी ने कांग्रेस की जयश्रीबेन अजितभाई चावड़ा को बड़े अंतर से पराजित किया था। भाजपा ने इस बार इस पर फेरबडल करते हुए पिछले प्रत्याशी को जगह मालतीबेन को टिकट दिया है।
मालतीबेन का यह पहला विधानसभा चुनाव है। गांधीधाम में वह भाजपा के साथ काफी लंबे समय से जुड़ी हुईं थी। वह काफी समय से भाजपा कार्यकर्ता विस्तार कार्यक्रम चला रहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications