मोदी सरकार पर बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे, बोले- संघीय ढांचे को कमजोर कर रही सरकार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार प्रदेश की सरकारों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है, वह संघीय ढांचे के सिद्धांतों पर हमला कर रही है।

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई के के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में लोगों का संघर्ष काफी बढ़ गया है।

mallikarjuna kharge

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार ने फैसला लिया है कि वह पब्लिक सेक्टर को पूरी तरह से खत्म करेगी और वह सिर्फ प्राइवेट सेक्टर की ही मदद करेगी। भाजपा की विचारधारा महिलाओं के खिलाफ है, ये लोग संविधान को नहीं मानते हैं।

जब भाजपा के लोग वोट मांगने के लिए आते हैं, उनसे पूछिएगा उन भाजपा विधायकों के बारे में जो महिलाओं के खिलाफ अपराध में शामिल हैं। हमारी महिला एथलीट प्रदर्शन कर रही थीं लेकिन भाजपा अपने सांसदों को बचाने में व्यस्त थी। मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ा है, पिछड़े वर्ग के लोगों की समस्याएं कई गुना बढ़ी हैं।

खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई हर रोज बढ़ रही है। महंगई और बेरोजगारी ने गरीब, मध्यम वर्गीय और निचले वर्ग के लोगों की समस्या को बहुत ज्यादा बढ़ाने का काम किया है। गरीब और अमीर के बीच का अंतर काफी बढ़ गया है, यह आने वाले दिनों के साथ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस चीफ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी राज्यों के साथ न्याय को लेकर प्रतिबद्ध है। लेकिन मोदी सरकार सिर्फ प्रदेश सरकारों को प्रताड़ित कर ही है, गरीबों, महिलाओं को दबा रही है।

पंडित नेहरू ने पब्लिक सेक्टर, प्राइवेट सेक्टर, ज्वाइंट सेक्टर, कोऑपरेटिव सेक्टर के विकास पर जोर दिया था। उनका विजन था कि देशभर में मेगा प्रोजेक्ट शुरू किए जाएं। उन्होंने इन प्रोजेक्ट्स को भारत का मंदिर बताया था। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग और कमजोर वर्ग के लोगों को इन लार्ज स्केल पब्लिक सेक्टर से काफी फायदा हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+