Congress presidential elections : कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे,7897 वोटों के साथ हासिल की जीत

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में Mallikarjun Kharge ने 7897 वोटों के साथ जीत हासिल की और शशि थरूर को 1,072 वोट मिले हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देते हुए बयान जारी किया। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा, ''मैं मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का निर्वाचित अध्यक्ष घोषित करता हूं।'' मिस्त्री ने बताया कि कुल 9385 वोट पड़े, जिसमें खड़गे को 7897 वोट मिले, जबकि शशि थरूर को 1072 वोट मिले हैं। 416 अमान्य वोट हैं।

Recommended Video

    Congress President Election 2022: Mallikarjun Kharge जीते, Shashi Tharoor हारे | वनइंडिया हिंदी*News
    Mallikarjun Kharge wins the Congress presidential elections with 7897 votes

    मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पहुंचे शशि थरूर

    कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बताया कि कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की और शशि थरूर को करीब 1072 वोट मिले हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे 8 गुना ज्यादा वोटों से जीते हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत के बाद दिल्ली में AICC कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल देखा गया। कांग्रेस नेता शशि थरूर पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पहुंचे।

    सचिन पायटन ने खड़गे को दी बधाई

    सचिन पायलट ने कहा कि भारी बहुमत से मल्लिकार्जुन खड़गे जी जीते हैं, ये लोकतंत्र की जीत है और कांग्रेस पार्टी की जीत है। मैंने मल्लिकार्जुन खड़गे जी को बधाई दी है। मुझे पूरा भरोसा है कि खड़गे जी का व्यापक अनुभव पार्टी को मिलेगा। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा, ''मैं मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का निर्वाचित अध्यक्ष घोषित करता हूं।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+