संसद की नई बिल्डिंग में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे
संसद की नई बिल्डिंग के ध्वजारोहण कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद नहीं रहेंगे। इस बाबत उन्होंने राज्य सभा के जनरल सेक्रेटरी प्रमोद चंद्र मोडी को पत्र लिखकर जानकारी दी है। उन्होंने पत्र में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठ का हवाला दिया है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मुझे यह पत्र लिखते हुए बहुत ही ज्यादा निराशा हो रही है कि मुझे आपकी ओर से 15 सितंबर को संसद की नई बिल्डिंग पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का निमंत्रण का पत्र मिला, जोकि काफी देर से मिली है।

मैं आपको जानकारी देना चाहता हूं कि नई गठित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज के लिए यानि 16 और 17 सितंबर को हो रही है। यह बैठक हैदराबाद में हो रही है। यह कार्यक्रम बहुत पहले से तय है, इस समय मैं हैदराबाद में हूं। मैं 17 सितंबर को दिल्ली वापस आऊंगा। लिहाजा 17 सितंबर की सुबह होने वाली बैठक में मैं शामिल नहीं हो पाऊंगा।












Click it and Unblock the Notifications