'...अब दोस्त दोस्त ना रहा, डगमगा रही कुर्सी', खड़गे का पीएम मोदी पर हमला
लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता लगातार हमलावर हैं। चुनावी रैलियों में लगातार पीएम मोदी की कांग्रेस को निशाने पर ले रहे हैं। इस बीच तीन चरणों के मतदान संपन्न होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जनता को अब असलियत का पता चल चुका है। खड़गे ने दावा किया किया कि पीएम मंच से जिस जनता को मित्र कहते थे, वे अब उन्हीं पर हमलावर हो रहे हैं।
एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने पर एक पोस्ट में कहा, "वक्त बदल रहा है। दोस्त दोस्त ना रहा...तीन चरणों के चुनाव पूरे हो जाने के बाद आज प्रधानमंत्री जी अपने मित्रों पर ही हमलावर हो गए हैं, इससे पता चल रहा है कि मोदी जी की कुर्सी डगमगा रही है। यही परिणाम के असली रुझान है।"

दरअसल, खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी अब उद्योगपति मुकेश अंबानी और अडाणी का साथ छोड़ रहे हैं। खड़गे ने दावा किया कि खुद की छवि को बचाने के लिए पीएम ऐसा कर रहे हैं।
वहीं जयराम रमेश ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने अपनी पार्टी के लिए 8,200 करोड़ रुपए का चंदा इकट्ठा किया। इतना बड़ा घोटाला किया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी उसे असंवैधानिक घोषित किया, वो आज दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने पीएम को निशाने पर लेते हुए कहा कि लोगों को ये बात याद रखनी चाहिए कि प्रधानमंत्री ने अपनी पार्टी के निजी स्वार्थ और सत्ता-लोभ के लिए 4 लाख करोड़ रुपए का ठेका और लाइसेंस दिया था।
वहीं पीएम मोदी ने राहुल गांधी का नाम लेकर कहा कि वह पांच साल से अंबानी और अडाणी का नाम लेते रहे और अब चुनाव आते ही चुप हो गए। पीएम ने कहा कि वह अब उनका नाम क्यों नहीं ले रहे हैं? पीएम ने कहा, "प्रधानमंत्री ने पहली बार राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोलने के लिए अंबानी और अडाणी का नाम लिया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के शहजादे (राहुल गांधी) पिछले 5 वर्षों से यही बात कह रहे हैं। उन्होंने अंबानी-अडानी कहना शुरू कर दिया था। लेकिन जब से चुनाव घोषित हुआ, उन्होंने अंबानी-अडानी को गाली देना बंद कर दिया। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उनके पास कितना पैसा है? क्या डील हुई है? कुछ गड़बड़ है आपको लोगों को जवाब देना होगा।"












Click it and Unblock the Notifications