'कांग्रेस को PM पद में कोई दिलचस्पी नहीं और न ही सत्ता में', विपक्ष की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे

Opposition Meeting: लोकसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी दल बेंगलुरु में पीएम मोदी को सत्ता से बाहर करने के लिए रणनीति बना रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस को प्रधानमंत्री पद में दिलचस्पी न होने की बात कही है।

Lok Sabha Election: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। वहीं, विपक्ष दल कांग्रेस ने बड़ा ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने कहा कि उन्हें पीएम पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। कहा कि कांग्रेस को न तो सत्ता में दिलचस्पी है और न ही प्रधानमंत्री पद में।

दरअसल, मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी अपने एनडीए के 38 सहयोगी दलों के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर मीटिंग कर रही है। वहीं, 26 विपक्षी दल कर्नाटक के बेंगलुरु में पीएम मोदी को सत्ता से बाहर करने के लिए जुटे हैं। इस बीच कांग्रेस द्वारा गठबंधन से इनकार करने की खबरों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस को न तो सत्ता में दिलचस्पी है और न ही प्रधानमंत्री पद में। खड़गे ने आगे कहा...

Mallikarjun Kharge

'भारत के लिए हम एकजुट'
खड़गे ने यह भी कहा कि समान विचारधारा वाले विपक्षी दल सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और राष्ट्रीय कल्याण के एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे। हम भारत के लोगों को नफरत, विभाजन, आर्थिक असमानता और लूट की निरंकुश और जनविरोधी राजनीति से मुक्त करना चाहते हैं। हम ऐसा भारत चाहते हैं जो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के संवैधानिक सिद्धांतों द्वारा शासित हो। हम ऐसा भारत चाहते हैं जो सबसे कमजोर व्यक्ति को आशा और विश्वास प्रदान करे। इस भारत के लिए हम एकजुट हैं।

मीटिंग में ये 26 विपक्ष दल मौजूद

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी)
  • आम आदमी पार्टी (आप)
  • जनता दल (यूनाइटेड)
  • लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम)
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) - शरद पवार समूह
  • शिव सेना (यूबीटी)
  • समाजवादी पार्टी (सपा)
  • राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी)
  • अपना दल (कमेरावाड़ी)
  • पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी)
  • पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी)
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई)
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन
  • रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी)
  • ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक
  • मरुमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके)
  • विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके)
  • कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची (KMDK)
  • मनिथानेया मक्कल काची (एमएमके)
  • इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML)
  • केरल कांग्रेस (एम)
  • केरल कांग्रेस (जोसेफ)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+