मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- Bharat Jodo Yatra से डर गई है भाजपा, कम हो रही है उसकी लोकप्रियता
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता अब घट रही है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कई लोग अपने आपको राहुल गांधी के साथ जोड़ रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा को देखकर भाजपा डर गई है। जिस तरह से राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ रही है, वैसे-वैसे भाजपा की लोकप्रियता कम हो रही है।

Recommended Video
इसके साथ ही खड़गे ने सवाल खड़ा किया क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने देश की आजादी में कोई मदद की। कांग्रेस के नेताओं ने देश की आजादी के लिए अपनी जान दी है। ये लोग उस वक्त पैदा भी नहीं हुए थे। कांग्रेस पार्टी के नेता महात्मा गांधी थे, जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 9 साल जेल में बिताए, ताकि देश को एकजुट किया जा सके। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने अपने जीवन का बलिदान दे दिया। आखिर इन लोगों ने देश के लिए क्या किया।
अध्यक्ष पद के चुनाव को बताया निष्पक्ष
जिस तरह से मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हुए, उसके बाद से इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार हैं। लेकिन मल्लिकार्जुन खड़गे ने इससे इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी में 55 साल से हूं, मुझसे प्रतिनिधि मिलने के लिए आ रहे हैं, मैं उनसे वोट मांग रहा हूं, यह चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष है। पार्टी में 9300 प्रतिनिधि हैं, वह पार्टी के पदाधिकारी नहीं हैं जो वो चाहे बयान दे सकते हैं।
शशि थरूर को भाई बताया
शशि थरूर को लेकर खड़गे ने कहा कि हम दोनों भाई की तरह हैं। यह पार्टी का आंतरिक चुनाव है। यह घर के भीतर दो भाई हैं, जो लड़ नहीं रहे हैं बल्कि अपनी राय को रख रहे हैं। यह चुनाव इसको लेकर नहीं है कि अगर कोई एक जीतता है तो वह क्या करेगा बल्कि दोनों मिलकर क्या कर सकते हैं। मेरा मानना है कि मैं क्या करूंगा यह सवाल ही नहीं है, सवाल यह है कि हम दोनों मिलकर क्या कर सकते हैं इस देश के लिए, यह जरूरी है। इस बारे में बात करने की जरूरत नहीं है कि मैं क्या करूंगा, शशि क्या करेंगे। मैं और आप मिलकर कैसे पार्टी को मजबूत कर सकते हैं, देश के संविधान को कैसे बचा सकते हैं, लोकतंत्र को कैसे बचान सकते हैं, इसपर चर्चा की जरूरत है।
उदयपुर घोषणा पत्र को लागू करूंगा
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अगर मैं जीता तो मैं उदयपुर के घोषणा पत्र को लागू करूंगा। अगर मुझे मौका मिला तो मैं उदयपुर के प्रस्ताव को पूरी तरह से लागू करने की कोशिश करूंगा, क्योंकि आपने काफी सोच समझकर उसे तैयार किया है। कुछ चीजों को पार्टी से ऊपर देश के लिए रखा गया है। मैं उसे आगे लेकर जाना चाहूंगा। हर किसी को साथ लेकर चलना जरूरी है। मैं हर किसी का सुझाव लूंगा, पीसीसी और अन्य लोगों से पूछकर उनसे सलाह लेने के बाद फैसला लूंगा। जब मैं सोनिया जी से मिला मैंने कहा अगर पार्टी को मजबूत करना है तो तो राहुल गांधी के अलावा कोई विकल्प नहीं है क्योंकि वह सड़क पर लड़ते हैं, संसद में लड़ते हैं, अब वह 3500 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं, उन्होंने तीन राज्यों की यात्रा कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications