सेलेक्शन कमेटी की बैठक को लेकर बोले खड़गे, सरकार की गलतियों से हो रही नए सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति में देरी
नए सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति में देरी लेकर खड़गे का सरकार पर निशाना
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीबीआई के नए डायरेक्टर के चुना के लिए बुलाई गई सेलेक्शन पैनल की बैठक को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। खड़गे ने कहा है कि गुरुवार को मीटिंग बुलाई गई जबकि हमने प्रधानमंत्री से काफी पहले बैठक बुलाने का आग्रह किया था। अगर बैठक को लगातार आगे बढ़ाया जाता रहेगा तो जिनको अंतरिम निदेशक बनाया गया है वो ही पद पर बने रहेंगे जबकि वो पद के लिए अयोग्य हैं।

खड़गे ने कहा कि पहले तो सरकार ने एक अयोग्य आदमी को अंतरिम निदेशक बनाया और अब बिना कोई डिटेल दिए बैठक बुला ली। बैठकों में देरी की वजह सरकार की गलतिया हैं। बता दें कि गुरुवार को सीबीआई के डायरेक्टर के चुनाव के लिए सेलेक्शन पैनल की बैठक बुलाई गई थी। इस पैनल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस के नेता मल्किार्जुन खड़गे शामिल हैं।
नए सीबीआई चीफ की नियुक्ति के लिए गुरुवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय पैनल की बैठक हुई, लेकिन किसी नाम पर फैसला नहीं हो सका। मल्लिकार्जुन खड़गे ने किसी नाम के चयन से पहले सभी प्रस्तावित नामों पर विचार करने के लिए वक्त मांगा है।
सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर आलोक वर्मा को 10 जनवरी को सेलेक्शन पैनल ने पद से हटा दिया था। वर्मा की दूसरे अफसर राकेश अस्थाना से विवाद और दोनों के एक-दूसरे पर रिश्वतखोरी के इल्जामों के बाद उन्हें हटा दिया गया था। अभी सीबीआई में नागेश्वर राव को अंतरिम डायरेक्टर बनाया गया है। ऐसे में सेलेक्शन कमेटी पर अब नए डायरेक्टर को चुनने की जिम्मेदारी है।












Click it and Unblock the Notifications