स्‍वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में खड़गे नहीं आए तो अनुराग ठाकुर ने कसा तंज- वो बिन पानी मछली जैसे तड़प रहे हैं

77 वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर बार की तरह इस बार भी देश की राजधानी दिल्‍ली में लालकिले पर भव्‍य समारोह का आयोजन किया गया। राष्‍ट्रीय पर्व पर आयेाजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल नहीं हुए। खड़गे के इस कार्यक्रम में ना शामिल होने की केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आलोचना करते हुए तंज कसा है।

mallikarjun-kharge-anuraj-thakur

अनुराग ठाकुर ने कहा यदि देश के प्रमुख विपक्षी दल के नेता नहीं आते हैं तो आप कल्‍पना कर सकते हैं कि कांग्रेस की मानसिकता क्‍या है? "आज जब वो विपक्ष में बैठे हैं तो वो वैसे ही तड़प रहे हैं जैसे बिना पानी के मछली तड़पती है।"

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा

"2014 से पहले भी कांग्रेस का यही हाल था लेकिन हम पूर्ण बहुमत के साथ सत्‍ता में आए। उन्होंने 2019 से पहले भी यही कहा था, लेकिन पीएम मोदी फिर पूर्ण बहुमत के साथ आए।"

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के राक्षस वाले बयान पर भी तंज कसते हुए कहा

"कांग्रेस ने जतना को 'राक्षस' कहकर ये जनता को समझा दिया है कि इस लोकतंत्र की जनता को कांग्रेस को कैसे देखना है। उन्‍होंने कहा जिस जनता को हम भगवान की तरह मानते हैं, उन्‍होंने हमें धन्य करके एक गरीब परिवार के बेटे को प्रधानमंत्री पद तक पहुंचाया। इसके साथ ही ठाकुर ने दावा किया कि जनता एक बार फिर 'घमंडिया' गठबंधन का अहंकार तोड़ देगी।"

बता दें कांग्रेस नेता सुरेजवाला ने हरियाणा के कैथल में कांग्रेस पार्टी के जन आक्रोश प्रदर्शन में कहा था कि "जो लोग बीजेपी और जेजेपी को वोट देते हैं और बीजेपी समर्थक हैं, वे राक्षस प्रवृत्ति के हैं. मैं महाभारत की इस भूमि से आज उन्हें श्राप देता हूं।"

हाालांकि खड़गे ने बाद में स्‍वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ना शामिल होने के पीछे कारण बताया कि उनकी आंख में कुछ तकलीफ थी। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि दूसरी वजह कार्यक्रम में शामिल ना होने की ये थी कि अगर मैं लालकिले पर आयोजित स्‍वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में जाता तो कांग्रेस कार्यालय पर निर्धारित समय पर झंडारोहड़ ना कर पाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+