सैनिटरी पैड्स GST फ्री होने पर 'मर्डर गर्ल' मल्लिका शेरावत ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल की बैठक में महिलाओं के हित में बड़ा फैसला लिया गया है, काउंसिल ने सैनिटरी नैपकिन पर लगने वाले जीएसटी को पूरी तरह से खत्म कर दिया है, जिसका स्वागत लोगों ने दिल खोलकर किया है, इस बारे में अब बयान दिया है हिंदी सिनेमा की सुपर हॉट 'मर्डर गर्ल' मल्लिका शेरावत ने।

'सैनिटरी पैड्स जरूरत है न कि ये लग्जरी आयटम है'

'सैनिटरी पैड्स जरूरत है न कि ये लग्जरी आयटम है'

मल्लिका ने इस फैसले को सही बताते हुए कहा है कि यह कदम सही दिशा में है, सैनिटरी पैड्स जरूरत है न कि ये लग्जरी आयटम है, इस कदम से मेंस्ट्रुअल हाइजीन कई लोगों की पहुंच में हो जाएगी और महिलाओं और लड़कियों को इसमें दिक्कत नहीं आएगी।

अक्षय कुमार ने भी सरकार को कहा था-Thank You

अक्षय कुमार ने भी सरकार को कहा था-Thank You

इससे पहले अभिनेता अक्षय कुमार ने भी इस कदम के लिए सरकार को धन्यवाद कहा था। अक्षय ने इसके लिए कहा था कि एक ऐसा दिन है जब कोई खबर आपकी आंख खुशी के आंसू ले आती है क्योंकि आपके दिल के करीब कोई काम पूरा हुआ है। शुक्रिया जीएसटी काउंसिल, मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जरूरत को समझने के लिए और पैड्स को टैक्स फ्री करने के लिए। मुझे यकीन है कि देश की करोड़ों महिलाएं आपको मन ही मन धन्यवाद दे रही हैं।

सैनिटरी नैपकिन पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा....

सैनिटरी नैपकिन पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा....

आपको बता दें कि शनिवार को जीएसटी परिषद की 28वीं बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए। बैठक में लिए गए फैसले के मुताबिक अब सैनिटरी नैपकिन पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा। अभी तक इस पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगाया जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+